HealthViral

वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करें इस तरह के इयररिंग डिजाइन्स, सिंपल लुक को मिलेगा स्टाइलिश टच

Earring Designs for Western Outfit: आजकल फैशन ट्रेंड में वेस्टर्न आउटफिट का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कॉलेज, पार्टी या कैजुअल आउटफिट के लिए महिलाएं जींस-टॉप, वनपीस, शॉर्ट्स और ड्रेसेस पहनना पसंद कर रही हैं। सिर्फ आउटफिट आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी नहीं है बल्कि इसके साथ सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज भी मैच होनी चाहिए। अगर आप सही तरह से इयररिंग्स स्टाइल करती हैं तो यह आपके पूरे लुक को बदल सकता है। अगर आप वेस्टर्न लुक को स्टाइलिश और फैशनेबल बनाना चाहती हैं तो अपने वॉर्डरॉब में इयररिंग्स के कुछ ट्रेंडी डिजाइन शामिल कर सकती हैं। ये आपको सिंपल लुक में भी स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगे।

Khabar Monkey

वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करें इस तरह के इयररिंग डिजाइन्स, सिंपल लुक को मिलेगा स्टाइलिश टच
वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करें इस तरह के इयररिंग डिजाइन्स, सिंपल लुक को मिलेगा स्टाइलिश टच

स्टड इयररिंग्स

शॉर्ट ड्रेसेस, जींस-टॉप, क्रॉप टॉप और ड्रेस के साथ स्टड इयररिंग्स को पेयर करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के इयररिंग्स हर तरह के आउटफिट को स्टाइलिश और फैशनेबल बनाने में मदद करते हैं।

हूप इयररिंग्स

वेस्टर्न आउटफिट के साथ हूप इयररिंग्स काफी स्टाइलिश लगते हैं। बड़े और छोटे दोनों तरह के हूप्स इयररिंग्स आजकल ट्रेंड में हैं। इन्हें आप जींस-टॉप, क्रॉप टॉप और ब्लेजर लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके बोरिंग लुक में जान डालने का काम करेंगे।

चेन या लेयर इयररिंग्स
अगर आप पार्टी के लिए वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं तो ऐसे में चेन या लेयर इयररिंग्स को पेयर किया जा सकता है। ये सिंपल ड्रेस को भी फैशनेबल दिखाने में मदद करते हैं।

पर्ल डिजाइन

पर्ल डिजाइन इयररिंग्स बहुत ही खूबसूरत लगते हैं, जिन्हें इंडियन ही नहीं बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन के पर्ल इयररिंग्स को कैरी करें जो हर तरह के ड्रेस पर अट्रैक्टिव लुक देंगे।

ड्रॉप इयररिंग्स

मीडियम साइज के ड्रॉप इयररिंग्स को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपको मिनिमल एक्सेसरीज पहनना पसंद है तो आउटफिट के साथ ड्रॉप इयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं। जिससे लुक ओर ज्यादा खूबसूरत और एलिगेंट लगेगा।

इयरकफ डिजाइन

खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक के लिए वेस्टर्न ड्रेस के साथ इयरकफ डिजाइन इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन सिंपल लुक को ग्लैमरस बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें आप प्लोरल, बेल या अन्य तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

Leave a Reply