Viral

घर की सब्जी को बनाना है सुपर टेस्टी, तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक्स

हम सभी हर दिन घर में कोई ना कोई सब्जी जरूर बनाते हैं। लेकिन घर की सब्जी में अक्सर वह स्वाद नहीं आता है, जो हमें रेस्टोरेंट में मिलता है। ऐसे में हमें यह समझ नहीं आता है कि कहां गलती हो रही है। फीकी-फीकी सब्जी घर में किसी का भी खाने का मन नहीं करता है। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता हो। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ऐसी कई छोटी-छोटी किचन ट्रिक्स होती हैं, जिसे अगर आप फॉलो करें, तो अपनी सिंपल सी सब्जी को भी बेहद ही टेस्टी बना सकती हैं। 
इन किचन ट्रिक्स को आजमाने के बाद आपके घर में लोग रेस्टोरेंट से सब्जी लाना छोड़ ही देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान किचन ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं-

भुना हुआ बेसन करें इस्तेमाल

घर की सब्जी को बनाना है सुपर टेस्टी, तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक्स
घर की सब्जी को बनाना है सुपर टेस्टी, तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक्स
अगर आपने सूखी सब्जी बनाई है और आपको उसमें वह स्वाद नहीं आ रहा है तो ऐसे में उसमें एक चम्मच हल्का भुना हुआ बेसन डालना काफी अच्छा रहेगा। इससे ना केवल मसाले अच्छे से चिपकते हैं, बल्कि सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाता है। खासकर अगर आप जौकी, टिंडा और तोरई जैसी सब्जियों को बना रहे हैं तो ऐसे में इस टिप्स को आजमाकर देखें।

इसे भी पढ़ें:

कसूरी मेथी का करें इस्तेमाल  

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि होटल की सब्जी में बेहतरीन खुशबू आती है, जबकि घर की सब्जी के साथ ऐसा नहीं होता। इसके पीछे का राज कसूरी मेथी है। कसूरी मेथी सब्जी में खुशबू के साथ-साथ उसका स्वाद भी तुरंत बढ़ा देती है। बस आप इसे हाथ से हल्का मसलकर आखिर में डालें।   

सही समय पर डालें नमक 

नमक के बिना कोई सब्जी नहीं बनती, लेकिन अगर आप इसे सही समय पर डालते हैं तो इससे टेस्ट लाजवाब आता है। जहां कई सब्जियों में शुरुआत में नमक डालना सही रहता है, वहीं कुछ सब्जियों जैसे भिंडी या मशरूम में बाद में नमक डालें। दरअसल, गलत समय पर नमक डालने से सब्जी पानी छोड़ देती है और स्वाद बिगड़ सकता है।
recipe

ताजा हो अदरक-लहसुन का पेस्ट

अगर आप घर की सब्जी में बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं तो इसके लिए बाजार वाला अदरक-लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल करने से बचें। घर का ताजा पेस्ट सब्जी को ज्यादा खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाता है।
– मिताली जैन

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply