EntertainmentViral

कौन है दानानीर मोबीन, जिसने ‘देवदास’ को बताया आउटडेटेड फिल्म, बोलीं- एक शराबी आदमी है और एक औरत जो…

पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर और एक्ट्रेस दानानीर मोबीन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले वह साल 2021 में ‘पावरी गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं। दरअसल, उस समय उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी शब्द को सही से नहीं बोल पा रही थीं और उन्होंने अपने वीडियो में हर जगह पार्टी को पावरी बोला था। इसके बाद जब वह वीडियो अपलोड हुआ, तो उसे भारत में काफी पसंद किया गया।

कौन है दानानीर मोबीन, जिसने ‘देवदास’ को बताया आउटडेटेड फिल्म, बोलीं- एक शराबी आदमी है और एक औरत जो…
कौन है दानानीर मोबीन, जिसने ‘देवदास’ को बताया आउटडेटेड फिल्म, बोलीं- एक शराबी आदमी है और एक औरत जो…

हालांकि, अब दानानीर की तारीफ नहीं हो रही, बल्कि उन्हें अपने एक कमेंट की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इन्फ्लूएंसर ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ को आउटडेटेड बताया है, जिसे सुनने के बाद लोग भड़क गए हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि दानानीर मोबीन कौन हैं और उन्होंने क्या कहा है।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

शाहरुख की फिल्म को लेकर दानानीर मोबीन ने कही ये बात

दरअसल, दानानीर मोबीन ने हाल ही में यूट्यूब चैनल मैशियन के साथ बात की। इस दौरान उनसे एक क्लासिक फिल्म का नाम पूछा गया जिसे वह ओवररेटेड मानती हैं, तो उन्होंने ‘देवदास’ को चुना। उन्होंने कहा, ‘कहानी क्या है? एक शराबी आदमी है, एक औरत है जिसकी कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं है, एक पिता है जो (बीप साउंड) है और एक और औरत है, जिसे उस आदमी पर जबरदस्ती थोपा गया है। क्या हो रहा है और यह क्लासिक क्यों है? हर कोई क्यों पागल हो रहा है? मुझे सेट, शान, आउटफिट समझ में आते हैं, लेकिन कहानी? हम शराब की लत को ग्लैमराइज क्यों कर रहे हैं?”

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग दानानीर को रेडिट पर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि वह बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग कर रही हैं, तो कुछ का कहना है कि ये वायरल होने का तरीका है।

कौन है दानानीर मोबीन?

दानानीर मोबीन पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इसके अलावा उन्हें हाल ही में फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ में देखा गया, जिसे धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब कहा जा रहा है। इसमें मोबीन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, दानानीर खुद को मेकअप और फैशन की जानकार भी बताती हैं।

बता दें कि साल 2021 में वीडियो वायरल होने के बाद, उन्होंने पाकिस्तानी टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने ‘सिन्फ-ए-आहन’ और ‘मोहब्बत गुमशुदा मेरी’ जैसे कई लोकप्रिय ड्रामा सीरियल्स में अभिनय किया। दानानीर को अपने पहले टीवी ड्रामे ‘सिन्फ-ए-आहन’ के लिए ‘लक्स स्टाइल अवार्ड फॉर बेस्ट इमर्जिंग टैलेंट’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply