Wednesday, April 22, 2026
Viral

करोड़ों की Porsche के ऊपर घोला सीमेंट, बेंगलुरु की सड़क पर हुए इस ‘तमाशे’ का सच जान रह जाएंगे दंग; देखें Video

Viral Video: बेंगलुरु (Bengaluru) की सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है, लेकिन इस बार यहां से वायरल हुई जो क्लिप पर शोर मचा रही है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे. सोचिए कि एक ऐसी कार, जिसकी कीमत में दो-तीन लग्जरी फ्लैट आ जाएं, उसके बोनट पर अगर कोई सीमेंट और कंक्रीट घोलने लगे तो?

करोड़ों की Porsche के ऊपर घोला सीमेंट, बेंगलुरु की सड़क पर हुए इस ‘तमाशे’ का सच जान रह जाएंगे दंग; देखें Video
करोड़ों की Porsche के ऊपर घोला सीमेंट, बेंगलुरु की सड़क पर हुए इस ‘तमाशे’ का सच जान रह जाएंगे दंग; देखें Video

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है. इसमें एक शख्स अपनी लाल रंग की चमचमाती पोर्शे (Porsche) कार को सड़क के बीचोबीच रोकता है. लेकिन तमाशा तब शुरू हुआ, जब शख्स ने कार के बोनट को ही तसला बना लिया. वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने बोनट के ऊपर सीमेंट डाला, पानी मिलाया, और फिर बड़े आराम से मसाला तैयार कर पास के एक गड्ढे को भर दिया. जाहिर-सी बात है, कार लवर्स के लिए यह वीडियो किसी डरावने सपने से कम नहीं था.

सेवा या मार्केटिंग?

जैसे ही नेटिजन्स ने शख्स के इस ‘पागलपन’ पर कमेंट्स की बौछार की, वीडियो में एक तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. आप देखेंगे कि मसाला साफ करने के बाद शख्स ने बोनट से एक पारदर्शी प्लास्टिक जैसी परत (Paint Protection Film) हटाई, और नीचे से कार का लाल पेंट वैसा ही निकला, जैसे अभी शोरूम से बाहर आई हो. यानी जिसे लोग अब तक समाज सेवा समझ रहे थे, वह असल में PPF की मजबूती दिखाने का एक क्रिएटिव ‘मार्केटिंग स्टंट’ निकला.

इस वीडियो ने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है. एक ने लिखा, ध्यान खींचने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता. दूसरे ने लिखा, यह सिर्फ दुकान चमकाने का तरीका है, सीमेंट से भरा गड्ढा दो दिन भी नहीं टिकेगा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सरकार को आईना दिखाने का शानदार अंदाज. एक और यूजर ने कहा, करोड़ों की कार का ऐसा अपमान.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Akhil Yadav (@akhilhemadri)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply