एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन यानी 47 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं. हार्दिक पांड्या से शादी टूटने के बाद भी वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ लाइफ को खूब एंजॉय करती हुईं नज़र आती हैं. नताशा को फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है. वो अपनी सेहत का खूब खयाल रखती हैं. (Photo- Natasa Stankovic Instagram)

नताशा ने मंगलवार की शाम को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ सेल्फी शेयर की है. इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस की बानगी देखने को मिल रही है. नताशा ने ये सेल्फीज़ अपने लेटेस्ट आइफोन से ली हैं और तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अनुशासन ही मेरी शान है.” (Photo- Natasa Stankovic Instagram)
नताशा भारत की नहीं हैं, वो सर्बिया से भारत आईं और यहां कड़ा संघर्ष करने के बाद इस मुकाम पर पहुंचीं. भारत में आने के बाद उनका नाम एक्टर अली गोनी से जुड़ा था. हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चला था. अली और नताशा ने साथ में ‘नच बलिए 9’ में हिस्सा लिया था. (Photo- Natasa Stankovic Instagram)
अली से ब्रेकअप के बाद नताशा और दिग्गज क्रिकेट ऑलराउंडर हार्दिक पंडया के करीब आई थीं. दोनों ने पहले एक दूसरे को डेट किया फिर शादी भी की. दोनों का एक बेटा भी है. हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं. इनकी शादी टूट चुकी है. अक्सर बेटे अगस्त्य की देखभाल नताशा ही करती नज़र आती हैं. (Photo- Natasa Stankovic Instagram)
नताशा अब मॉडलिंग के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फुएंसर के तौर पर भी काम करती हैं. हालांकि फिटनेस पर उनका सबसे ज्यादा फोकस रहता है और वो आए दिन अपने जिम की तस्वीरें और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. (Photo- Natasa Stankovic Instagram)





