Health

न रेलिंग, न कोई दूसरी सेफ्टी, संकरी-घुमावदार सड़क, जम्मू के इस रास्ते पर जाना नहीं आसान

जम्मू-कश्मीर की वादियां इतनी खूबसूरत हैं कि लोगों का वहीं ठहर जाने का मन करता है. ऊंचे हरियाली भरे पहाड़ों के नजारे जहां देखने में मोहक लगते हैं तो वहीं यहां की जगहों पर पहुंचने वाले रास्ते बेहद मुश्किल होते हैं. चट्टानों के बीच से निकले रास्ते और गहरी घाटियां. अगर ड्राइव करते वक्त चूक हो जाए तो पलक झपकते ही हादसा हो सकता है. हाल ही में जम्मू के उधमपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गई. बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिसमें की यात्रियों के मारे जाने की खबर है. क्या आपको पता है कि जम्मू का एक ऐसा रास्ता भी है जो बेहद संकरा है और इतना घुमावदार है कि ड्राइविंग करने के दौरान गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती है.

न रेलिंग, न कोई दूसरी सेफ्टी, संकरी-घुमावदार सड़क, जम्मू के इस रास्ते पर जाना नहीं आसान
न रेलिंग, न कोई दूसरी सेफ्टी, संकरी-घुमावदार सड़क, जम्मू के इस रास्ते पर जाना नहीं आसान

जम्मू-कश्मीर में कई ऐसे रोड स्पॉट हैं जो दुर्घटना प्रवण क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट में आते हैं. हालांकि इन पर काम किया जाता रहता है, ताकि सुधार होता रहे, लेकिन पहाड़ों में काम करना इतना आसान भी नहीं होता है. तो चलिए जान लेते हैं जम्मू के ऐसे रास्ते के बारे में जिसके मोड़ और संकरापन देख जहां कुछ लोग रोमांच से भर उठते हैं तो कुछ सहम सकते हैं.

कौन सा है ये रास्ता

जम्मू-कश्मीर के अगर सबसे खतरनाक रास्तों की बात करें तो इसमें सबसे प्रमुख माना जाता है किश्तवाड़-किलर रोड. इसे ‘क्लिफहैंगर’ के नाम से भी जानता है.दरअसल इस रास्ते में कई घुमाव होने के साथ ही ये बहुत संकरा भी है. सबसे बड़ी बात कि ये एक तरह से कच्चा रास्ता और इसलिए सेफ्टी भी नहीं होती है. इस रास्ते पर कोई रेलिंग भी नहीं लगी मिलेगी. एक तरफ सीधी चट्टान तो दूसरी तरफ चिनाब नदी की गहरी खाई.

इतना लंबा है ये रोड

पहाड़ों के बीच जम्मू-कश्मीर की ये दुर्गम रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 26 का हिस्सा मानी जाती है. यहां से हजारों फीट गहरी घाटियों के मनोरम दृश्य दिखते हैं, लेकिन ये एक्सपीरियंस बेहद डरावना भी हो सकता है. ये सड़क तकरीबन 114 किलोमीटर की है और लगभग 100 मील तक संकरी होने के साथ ही घुमावदार भी है. अगर यहां घूमने गए हैं और आपका जीपीएस या मैप रास्ता बता रहा है तो गलती से भी इसपर भरोसा करके न जाएं. इस रोड पर बेहद एक्सपीरियंस ड्राइवर ही ड्राइव कर सकते हैं.

Image:saurabh_highlandxplorers

दिमाग हो जाएगा सुन्न

ये सड़क इतनी खतरनाक है और यहां ऐसे ढलान हैं कि डर की वजह से इंसान का दिमाग काम करना बंद कर दे. सड़क को चट्टान के किनारे को काटकर बनाया गया है और सड़क को बजरी, पत्थरों और रेत से तैयार किया गया है, लेकिन सड़क की हालत भी उतनी अच्छी नहीं है. तेज हवाएं हो या मौसम थोड़ा भी खराब हो तो इस रोड पर गाड़ी चलाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं रहता है. चट्टानें ऐसी हैं कि ऐसा लगता है मानो पत्थर लटक रहे हो और इससे गाड़ी चलाने के दौरान कई बार रास्ते को देखने में भी रुकावट आती है. ये एक वन लेन सड़क है, जो कमजोर दिल वालों या फिर मैदानी इलाकों में ड्राइविंग करने वालों के लिए नहीं है.

बारिश में हो जाता है बुरा हाल

यहां की चढ़ाई बहुत ही ज्यादा कठिन है और ऊंचाई की वजह से ऑक्सीजन की कमी भी हो जाती है. भले ही ये रास्ता दुर्गम है, लेकिन इस रास्ते की वजह से व्यापार और पर्यटन सुचारू रूप से चल पाता है. पहले ये जगह दुर्गम होने की वजह से आर्थिक विकास के मामले में कटी हुई थी. बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन से ये रास्ता और भी खराब हो जाता है और अगर ट्रिप प्लान कर रहे हो तो गलती से भी इस मौसम में यहां नहीं आना चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply