Health

कूलर के पानी में नहीं पनपेंगे मच्छर, बस उसमें डाल दें ये 3 सस्ती चीजें

गर्मियों में मच्छर की समस्या भी काफी ज्यादा हो जाती है और मानसून में तो डेंगू-मलेरिया जैसे मामले भी आना शुरू हो जाते हैं. इस वजह से कई बार स्थिति बहुत गंभीर भी हो सकती है. ये मच्छर ज्यादातर साफ पानी में ही पनपते हैं. जैसे कूलर के टैंक, टायर या खाली पड़े डिब्बों में. इससे बचाव का तरीका होता है कि आप कहीं पर भी पानी को जमा न होने दें. यही वजह है कि कूलर का पानी बदलते रहने की सलाह दी जाती है. आप कूलर की टंकी में अगर कुछ नेचुरल चीजें डाल देते हैं तो इससे मच्छर का लार्वा नहीं पनपता है.

कूलर के पानी में नहीं पनपेंगे मच्छर, बस उसमें डाल दें ये 3 सस्ती चीजें
कूलर के पानी में नहीं पनपेंगे मच्छर, बस उसमें डाल दें ये 3 सस्ती चीजें

आप टायर, गमले, डिब्बों जैसी जगहों का पानी तो हटा सकते हैं, लेकिन गर्मी में कूलर तो चलाना ही पड़ता है. कई बार ये मच्छरों के लार्वा का घर बन सकता है. दरअसल आप पानी तो बदल सकते हैं, लेकिन गर्मी में इसे पूरी तरह से सुखाकर रखना संभव नहीं होता है. इस आर्टिकल में जानिए कि कौन सी तीन चीजें हैं जो आपके कूलर की टंकी के पानी को साफ रखेंगी और मच्छर का लार्वा नहीं पनपेगा.

फिटकरी करेगी पानी साफ

कूलर के पानी में आप 1 टुकड़ा फिटकरी डाल दें. ये नेचुरली पानी को क्लीन करने के लिए एक बेहतरीन इनग्रेडिएंट है. फिटकरी आपके कूलर के पानी को साफ रखती है, जिससे न सिर्फ मच्छर के लार्वा पनपने से बचाव होता है, बल्कि हवा भी ठंडी आती है. दरअसल पानी में मौजूद गंदगी से कूलर पैड्स यानी घास ब्लॉक होने लगती है. ऐसे में फिटकरी पानी को साफ रखेगी और ठंडी हवा भी आएगी.

नीम की पत्तियां या तेल

कूलर में आप ताजी नीम की पत्तियां डाल सकते हैं. इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे मच्छर और किसी भी तरह की कीट पनपने की संभावना कम हो जाती है. आप चाहे तो नीम की पत्तियों की बजाय नीम का तेल भी कूलर की टंकी में डाल सकते हैं. इससे भी मच्छर का लार्वा नहीं पनपता है.

Getty image

ब्लीचिंग पाउडर डालें

मार्केट में ब्लीचिंग पाउडर भी ज्यादा महंगा नहीं मिलता है. पानी को साफ करने के लिए ज्यादातर इसे ही यूज किया जाता है. ये न सिर्फ पानी को साफ करेगा, बल्कि आपके टैंक में जमा गंदगी को भी साफ कर देता है. आप अपने कूलर की टंकी में 1 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर डाल दें. इससे मच्छर पैदा नहीं होते हैं./

इन बातों का रखें ध्यान

  • मच्छरों से बचाव के लिए अपने घर में आप शाम को तेजपत्ता जलाकर धुआं दिखा सकते हैं और मच्छरदानी का यूज करें.
  • हफ्ते में या फिर 10 दिन में एक बार कूलर का सारा पानी निकालकर अच्छे से साफ जरूर करना चाहिए.
  • जब कूलर का इस्तेमाल न करें तो इसका पानी निकालकर पूरी तरह से सुखा दें. ध्यान रखें कि इसमें बिल्कुल भी नमी न रहे.
  • कूलर जिस टाइम न चला रहे हो तो कवर से इसे पूरी तरह से ढक दें. इससे इसमें मच्छर अंदर नहीं जा पाते हैं.
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply