Health

दाल में नहीं लगेंगे कीड़े और घुन, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान ट्रिक

How to store pulses in summer: गर्मियों का मौसम कई चीजों के लिए काफी चैलेंजिंग होता है. इस उमसभरे मौसम में जहां लोग खुद को गर्मी से बचाते हैं. वहीं हमारे किचन में रखी कुछ चीजों को भी सुरक्षित रखने की जरूरत होती है. खासतौर पर दालों को. दरअसल, लंबे समय तक दाल को स्टोर करने पर उसमें कीड़े या फिर घुन लग जाते हैं. जिससे दाल पकाने लायक नहीं होती है. ऐसे में उसे फेेंकना ही एकमात्रा ऑप्शन बचता है.

दाल में नहीं लगेंगे कीड़े और घुन, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान ट्रिक
दाल में नहीं लगेंगे कीड़े और घुन, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान ट्रिक

वैसे तो दाल को स्टोर करने के लिए कई आसान तरीके बताए गए हैं. लेकिन कई बार ये कारगार साबित नहीं हो पाते हैं. ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया इसके लिए एक मजेदार और आसान ट्रिक लेकर आई हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन सी है वो ट्रिक, जिसे दाल को लंबे समय तक बिना कीड़े लगे स्टोर कर सकते हैं.

शेफ पंकज ने बताई आसान ट्रिक

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर किचन से जुड़ी टिप्स और ट्रिक शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने दाल को स्टोर करने की ट्रिक बताई है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि दाल में लौंग, तेज पत्ता या कपूर डालकर रखने से उसमें कीड़े नहीं पड़ते हैं. लेकिन अब इन सबकी कोई जरूरत नही है. क्योंकि आपको बस एक सफेद चीज डालकर दालनी है और आपकी दाल बिल्कुल सुरक्षित रहेगी.

दाल में डालें ये एक चीज

पंकज बताती हैं कि, दाल में आपको बस एक चम्मच नमक डालकर रखना है. इसके बाद आपकी दाल कभी भी खराब नहीं होगी. इसे आप लंबे समय तक आराम से स्टोर कर सकते हैं. दरअसल, नमक दाल में मौजूद नमी को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है. जिससे कीड़े दूर रहते हैं. क्योंकि कीड़े हमेशा नमी वाली जगह पर ज्यादा पनपते हैं. ऐसे में अगर आपकी दाल सूखी रहेगी तो कीड़े भी दूर रहेंगे.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दाल को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में ही रखें.
  • आप चाहें तो दाल में नीम की पत्तियां भी रख सकते हैं.
  • दाल को कुछ दिन में धूप में सुखाते रहें.
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply