फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों की आपस में नहीं बनती. कई कलाकारों का आपस में एक दूसरे से पर्सनल रिश्ता अच्छा नहीं होता फिर भी वो साथ काम करते नज़र आते हैं. ऐसे ही कुछ विचार टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के भी हैं. मशहूर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अब अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शुभांगी अत्रे का कहना है कि काम पहले है, बाकी सब बाद में हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में ने एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ काम करने के सवाल का जवाब दिया. दरअसल शिल्पा शिंदे ‘भाबीजी घर पर हैं’ की पहली अंगूरी भाभी हैं. उन्होंने अंगूरी भाभी बनकर फैंस को एंटरटेन किया था और उनका स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया था. बाद में शुभांगी ने वही रोल निभाया और वो भी हिट रहीं. कई बार दोनों की तुलना भी होती है. दरअसल शिल्पा और शुभांगी के बीच कई बार जुबानी जंग देखी गई है. ऐसे में क्या कभी दोनों साथ में काम करेंगे? ये सवाल हर किसी के मन में रहता है.
शिल्पा के साथ काम करने को तैयार शुभांगी
जब शुभांगी ने शिल्पा के साथ काम करने के सवाल पर कहा, “हां, बिल्कुल, क्यों नहीं. मैं एक कलाकार हूं. काम करना तो मेरा फर्ज है, ये देखे बिना कि मेरे सामने कौन है. मुझे कैमरा बहुत पसंद है, मैं तो सबके साथ काम करना पसंद करूंगी.” इस दौरान उन्होंने ये साफ किया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच फर्क रखना बहुत जरूरी है.
इस दौरान उन्होंने एक्टिंग को लेकर अपने पैशन के बारे में कहा, “कैमरे से मुझे प्यार है. और मैं अपने आखिरी सांस तक काम करना चाहती हूं. मैं किसके साथ काम करूंगी, इसको लेकर मैंने खुद पर कोई रोट टोक नहीं लगाई है. मैं हर किसी के साथ काम करना पसंद करूंगी.”
11 सालों से चल रहा ये शो
‘भाबीजी घर पर हैं’ साल 2015 यानी करीब 11 सालों से लगातार चल रहा है. एंड टीवी पर इस शो की शुरुआत हुई थी. शुरुआत में इसमें शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया और वो करीब 1 साल तक शो का हिस्सा रही थीं. इस टीवी शो में आसिफ शेख, सौम्या टंडन और रोहिताश्व गौर जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. हाल ही में इस शो पर इसी नाम से एक फिल्म भी बनी. पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.





