Wednesday, April 15, 2026
Viral

किस समय पीना चाहिए अंजीर का पानी, रग-रग में भर जाएगी ताकत, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

अंजीर के साथ-साथ अंजीर का पानी भी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। जब आप औषधीय गुणों से भरपूर अंजीर को पानी में भिगोते हैं और फिर कुछ घंटे बाद अंजीर का सेवन करते हैं, तभी आपको अंजीर का पानी भी पी लेना चाहिए। आज हम आपको पोषण का भंडार फिग वॉटर यानी अंजीर का पानी पीने के सही समय के बारे में बताएंगे और फिर अंजीर का पानी पीने से आपकी सेहत को मिलने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में भी बताएंगे।

किस समय पीना चाहिए अंजीर का पानी, रग-रग में भर जाएगी ताकत, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं
किस समय पीना चाहिए अंजीर का पानी, रग-रग में भर जाएगी ताकत, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

कब पीना ज्यादा फायदेमंद- आयुर्वेद के मुताबिक अंजीर खाने और अंजीर का पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का है। इसका मतलब ये है कि आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्राई फ्रूट के पानी का सेवन करना चाहिए। हर रोज अंजीर का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमजोर इम्यूनिटी होने पर भी अंजीर का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अंजीर का पानी पीने के फायदे- अंजीर का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कब्ज से राहत पाने के लिए अंजीर के पानी का सेवन किया जा सकता है। क्या आप अपने एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो अंजीर का पानी थकान और कमजोरी को दूर कर आपको एनर्जेटिक फील करवाने में कारगर साबित हो सकता है। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए अंजीर के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

सेहत के लिए वरदान- जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, वो भी अंजीर के पानी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। क्या आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो औषधीय गुणों से भरपूर अंजीर के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। अंजीर के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व बोन रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply