Wednesday, April 15, 2026
Sports

राजस्थान रॉयल्स नही SRH के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान ईशान किशन ने बताई दिल की बात

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है, वैभव सूर्यवंशी पॉवरप्ले में ही मैच बदलने का दमखम रखते हैं. इसी वजह से हर फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का सोच रही है. वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पिछले 1 सालों में बेहद शानदार रहा है. कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम से हुआ.

राजस्थान रॉयल्स नही SRH के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान ईशान किशन ने बताई दिल की बात
राजस्थान रॉयल्स नही SRH के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान ईशान किशन ने बताई दिल की बात

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी जहां ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथो में है, वहीं वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए ओपनिंग करते हैं. इस मैच से पहले SRH के कप्तान ने अपने मन की बात बताई है.

ईशान किशन चाहते हैं SRH के लिए खेलें Vaibhav Suryavanshi

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन से कहा गया कि वो किसी एक प्लेयर का नाम लें, जिसे वो सनराइजर्स हैदराबाद में लेना चाहेंगे. ईशान किशन ने इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया.

ईशान किशन ने आगे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को चुनने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि ईशान किशन दूसरी टीम से आएंगे तो एक नई ऊर्जा लेकर आएंगे. उसके अलावा उन्हें SRH का खेल सूट करेगा. जिस तरह के बल्लेबाज इस टीम में हैं, वैभव के खेलने का अंदाज और मिजाज भी बिल्कुल वैसा ही है.

ईशान किशन ने आगे कहा कि वैभव आते हैं तो वो ओपनिंग कर सकते हैं. अगर वो ओपनिंग में वैसे ही रन बनाते हैं तो फिर इससे बड़ी बात नहीं हो सकती.

ईशान किशन का चला बल्ला तो Vaibhav Suryavanshi का बल्ला रहा खामोश

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में कल जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी अपना खाता नही खोल सके, प्रफूल हिंगे ने उनसे पहली ही गेंद पर सलिल अरोरा के हाथो कैच कराया.

ईशान किशन की बदौलत जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 216 रन बनाने में सफल रही, वहीं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के फेल होने का खामियाजा राजस्थान रॉयल्स को भुगतना पड़ा और 9 रनों पर ही टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply