Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये स्टार्स

Asha Bhosle Funeral: बॉलीवुड में शोक की लहर है. सिनेमा और संगीत जगत ने एक दिग्गज गायिका को खो दिया. आशा भोसले दशकों से फिल्मों के लिए गाने गाती आ रही थीं. 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आजा यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुंबई के शिवाजी पार्क में तकरीबन 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ.

Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये स्टार्स
Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये स्टार्स

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. तबीयत बिगड़ने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके तमाम चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे थे. हालांकि, 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर सामने आती है, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया. पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया. हर कोई उन्हें याद करने लगा और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देने लगा.

अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये सितारे

13 अप्रैल सुबह का पार्थिव शरीर मुंबई में कासा ग्रांडे स्थित उनके घर पर रखा गया था, जहां उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रहे थे. रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद सिराज, पापोन समेत और भी कई हस्तियों ने उनके घर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए. वहीं श्मशान भूमि में भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आमिर खान और विकी कौशल पहुंचे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पहुंचकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी.

कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?

आशा भोसले बीमार थीं. शनिवार को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं रविवार को वो जिंदगी से जंग हार जाती हैं. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. इस खबर ने दुनियाभर में मौजूद उनके तमाम चाहने वालों का दिल तोड़ दिया.

आशा भोसले का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास के दिग्गज सिंगर्स में शुमार था. महज 10 साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था. पहली बार उन्होंने साल 1943 में आई एक मराठी फिल्म के लिए गाना गाया था. उसके बाद अपनी आवाज से उन्होंने इंडस्ट्री के साथ-साथ करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली. उन्होंने अपने करियर में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply