Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Thalaivar 173 पर बड़ा अपडेट, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने छोड़ी रजनीकांत की फिल्म

Rajinikanth Thalaivar 173 Big Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा रजनीकांत की एक और फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वो है ‘थलाइवर 173’. ये फिल्म रजनीकांत के चाहने वालों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसे कमल हासन का प्रोडक्शन हाउस बना रहा है. इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. इस मूवी पर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने रजनीकांत के फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है.

Thalaivar 173 पर बड़ा अपडेट, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने छोड़ी रजनीकांत की फिल्म
Thalaivar 173 पर बड़ा अपडेट, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने छोड़ी रजनीकांत की फिल्म

की ‘थलाइवर 173’ में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन कौन करेगा, इसपर काफी कंफ्यूजन बनी हुई है. शुरू में इस प्रोजेक्ट को सुंदर सी डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया था. सुंदर सी के बाहर होने के बादसिबी चक्रवर्ती इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन अब खबर मिली है कि सिबी चक्रवर्ती ने भी इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है.

सिबी चक्रवर्ती के बाद अब कौन?

रजनीकांत की ‘थलाइवर 173’ के मेकर्स ने सिबी चक्रवर्ती इस प्रोजेक्ट से जुड़ने और उन्हें ऑफिशियल डायरेक्टर होने का ऐलान किया था. हालांकि, अब जो खबर आई है उसने सबको चौंका दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है. ताजा चर्चाओं की मानें तो अब अश्वथ मारिमुथु इस प्रोजेक्ट को संभालने के लिए बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन उनके नाम के जुड़ने से लोगों में नई एक्साइटमेंट जाग उठी है.

कब रिलीज होगी थलाइवर 173?

अगर बात बनती है तो अश्वथ मारिमुथु थलाइवर 173 को डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म 2027 के पोंगल पर सिनेमाघरों में आ सकती है. इस मूवी को कमल हासन का प्रोडक्शन हाउस RKFI के साथ मिलकर R. महेंद्रन बना रहे हैं. मलयालम एक्टर जोसेफ इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा, प्रियंका अरुल मोहन को एक अहम किरदार में लेने की बातचीत चल रही है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply