Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Dhurandhar 2: अगर ‘धुरंधर 2’ ने 77 करोड़ रुपये और कमा लिए, तो बन जाएगा एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड

Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के दो पार्ट आए हैं और दोनों पार्ट ने मिलकर खूब कमाई की. पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में आया था और दूसरा पार्ट इस साल 19 मार्च को रिलीज हुआ. दोनों ने पार्ट ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और भारत की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाया. साथ ही भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी भी बन गई. अब ‘धुरंधर 2’ एक बड़े रिकॉर्ड की ओर अपने कदम बढ़ा रही है.

Dhurandhar 2: अगर ‘धुरंधर 2’ ने 77 करोड़ रुपये और कमा लिए, तो बन जाएगा एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2: अगर ‘धुरंधर 2’ ने 77 करोड़ रुपये और कमा लिए, तो बन जाएगा एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड

वो रिकॉर्ड है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म का. अभी ये रिकॉर्ड प्रभास की साल 2017 में आई ‘बाहुबली 2’ के नाम दर्ज है. ‘‘ अब ‘बाहुबली 2’ के कलेक्शन के काफी करीब है. ऐसे में लग रहा है कि आने वाले समय में ये रणवीर की ये फिल्म भारत की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ की कमाई में कितना अंतर

सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ 25 दिनों में वर्ल्डवाइड 1711.98 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यानी अब दोनों फिल्मों के बीच कमाई का अंतर 76.08 करोड़ रुपये है. ऐसे में प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को लगभग 77 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का बजट कितना था?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के दो पार्ट का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये थे. वहीं दोनों पार्ट के जरिए अपने नाम 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके ये भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी बनी. दरअसल, अब तक भारत की किसी फ्रेंचाइजी ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी. 3000 करोड़ क्लब वाली शामिल होने वाली ये भारत की पहली फ्रेंचाझजी है.

रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे स्टार्स इस फिल्म में नजर आए हैं. सभी अपने-अपने रोल में खूब जचे और उनका किरदार भी लोगों को पसंद आया है. यही वजह है कि कमाई के मामले इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. अब देखना होगा ‘धुरंधर 2’ प्रभास की ‘बाहुबली 2’ से आगे निकल पाती है या नहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply