Wednesday, April 15, 2026
Viral

विदेशी मेम ने पूछा ‘फेवरेट एनिमल’, ऑटो वाले का जवाब सुन हंस-हंसकर पागल हुए लोग! देखें वीडियो

Auto Driver Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों एक श्रीलंका के ऑटो ड्राइवर और विदेशी महिला टूरिस्ट का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. एक मामूली-सी बातचीत ने ऐसा मोड़ लिया कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विदेशी मेम ने पूछा ‘फेवरेट एनिमल’, ऑटो वाले का जवाब सुन हंस-हंसकर पागल हुए लोग! देखें वीडियो
विदेशी मेम ने पूछा ‘फेवरेट एनिमल’, ऑटो वाले का जवाब सुन हंस-हंसकर पागल हुए लोग! देखें वीडियो

ड्राइवर का ‘चिकन’ वाला ट्विस्ट

एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर श्रीलंका में ऑटो की सवारी का आनंद ले रही थीं. इस दौरान उन्होंने ड्राइवर के साथ बातचीत शुरू की और एक सीधा-सा सवाल पूछा- ‘आपका पसंदीदा जानवर कौन सा है?’ ड्राइवर ने बिना एक सेकंड गंवाए जवाब दिया, चिकन. मुझे यह बहुत पसंद है. यह सुनते ही महिला हैरान रह गई. उसे लगा शायद ड्राइवर को सवाल समझ नहीं आया, तो उसने हंसते हुए पूछा, चिकन क्यों? क्या खाने के लिए?

ड्राइवर पहले तो अपनी बात पर अड़ा रहा, लेकिन जैसे ही उसे अपनी गलती का अहसास हुआ कि उसने तुरंत पासा पलट दिया- नहीं-नहीं, मुझे कुत्ता पसंद है! मेरे पास जर्मन शेफर्ड है. इस पर विदेशी महिला ने चुटकी लेते हुए पूछा, पर तुम कुत्ता तो नहीं खाते हो ना? ड्राइवर ने भी मुस्कुराते हुए सफाई दी कि वह कुत्ता नहीं खाता.

यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @likeabirdie___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो अब तक 2.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अरे भैया, चिकन कब से एनिमल की लिस्ट में आ गया? वह तो मेन्यू कार्ड का हिस्सा है. दूसरे ने कहा, ये सच में ‘मोय-मोय’ मोमेंट था. तीसरा बोला, हंसते-हंसते पेट में दर्द हो गया.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Birdie 🕊 (@likeabirdie___)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply