माधुरी दीक्षित का ये लुक ट्रेडिशनल फैशन और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. उन्होंने प्रिंटेड शर्ट कैरी की है, जिसमें फुल स्लीव्स दी गई हैं, साथ में मैचिंग मैचिंग ड्रेप्ड काउल स्कर्ट से इसमें साड़ी का प्लीटेड बॉटम क्रिएट करता है. अर्थ टोन कलर कॉम्बिनेशन का ये आउटफिट उन्हें एलिगेंट लुक देता है. एक्ट्रेस ने ज्वेलरी के साथ अपने लुक को एंटीक टच दिया है.

माधुरी दीक्षित का ये लुक रॉयल अपील देता है. बनारसी साड़ी या लहंगा की बजाय आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने बनारसी फैब्रिक की फ्लेयर्ड ड्रेस कैरी की है, जिसके बॉटम में मल्टीकलर पैटर्न की डिटेलिंग है तो वहीं ट्यूब टॉप को कोर्सेट स्टिचिंग दी गई है. धक-धक गर्ल ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट नेकपीस, कंगन और स्टड कैरी किए हैं. हेयर स्टाइल को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखा गया है तो वहीं मैट मेकअप से लुक को फिनिश किया है.
वेडिंग रिसेप्शन में आप रकुल प्रीत के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उनका ये इंडो-वेस्टर्न आउटफिट न सिर्फ एलिगेंस से भरपूर है, बल्कि हाई-फैशन वाइब देता है. उन्होंने सिल्वर कलर की एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग जैकेट के साथ ब्रालेट स्टाइल टॉप और फ्लोरल हैवी वेलवाटम पैंट्स कैरी की है. कलर कॉम्बिनेशन से लेकर ग्लिटर डेटेलिंग तक उनके लुक को स्टनिंग बनाते हैं.
भारतीय शादियों में साड़ी के अलावा सबसे ज्यादा लहंगा लुक आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन धीरे-धीरे इसकी जगह अब क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट ने ले ली है. दरअसल ये देखने में लहंगा लुक भी लगते हैं और कैरी करने में हैवी भी नहीं होते हैं. आप राशा थडानी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने शॉर्ट कलर वाला एम्ब्रॉयडर्ड टॉप कैरी किया है तो वहीं सिंपल सीक्वेंस प्रिंट वाली स्कर्ट परफेक्ट लग रही है.
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने केरल की ट्रेडिशनल कसावु साड़ी को इंडो-वेस्टर्न टच दिया है. जहां उन्होंने बॉटम में साड़ी को स्ट्रेट स्कर्ट की तरह कैरी किया है तो वहीं साथ में पेपलम टॉप स्टाइल वाइट कलर की ब्लेजर वियर की है.कर्ली हेयर, जूड़े में गजरा और छोटा सा मांग टीका तक…हेयर स्टाइल को इंडियन ही रखा गया है.





