हमारी दादीनानी की पुरानी रेसिपीज न सिर्फ बचपन की याद दिलाती हैं, बल्कि ये पोषण से भरपूर होती हैं. बेसन सुड़का या बेसनदूध का शीरा एक ऐसी ही रेसिपी है जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में पंजाबी घरों में बनाई जाती है. इसमें देसी घी की खुशबू, बेसन का सौंधापन और मसालों का स्वाद भी होता है. ये सारे कॉम्बिनेशन ही इसे सर्दी के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

बेसन सुड़का शरीर को गर्माहट देकर आपको आराम महसूस कराता है. स्वाद की बात करें तो बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं. आप भी इस विंटर एक बार बेसन सुड़का जरूर ट्राई करें. तो चलिए देख लेते हैं स्टेप बाय स्टेप इसकी रेसिपी.
बेसन सुड़का के इनग्रेडिएंट्स
2 बड़े चम्मच घी
3 बड़े चम्मच बेसन
½ कप पानी
½ कप दूध
½ कप और पानी + दूध
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
एक चुटकी कुटी हुई काली मिर्च
¼ छोटा चम्मच हल्दी
नोट कर लें रेसिपी
- सबसे पहले बेसन को देसी घी में डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनना है.
- बेसन को इतना भूनें कि ये हल्का सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे. इस स्टेज पर बेसन का कच्चापन खत्म हो जाता है.
- अब आप इस बेसन में दूध एड करें, लेकिन इसे धीरेधीरे डालें और चलाते जाएं ताकि गांठे न बनें.
- जरूरत हो तो थोड़ा पानी या फिर और दूध डाल दें, क्योंकि कई बार पकाते हुए बेसन काफी गाढ़ा हो जाता है.
- इसमें स्वाद के मुताबिक कद्दूकस किया सादा गुड़ डालें और इसे आपको धीमी आंच पर अच्छी खुशबू आने तक पकाना है.
- इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर भी एड करें. थोड़े से कटे हुए बादाम डालकर तैयार है बेसन सुड़का.
- बेसन सुड़का को गिलास में करके गरमा गरम परोसें और बादाम व पिस्ते से गार्निश करें!
View this post on Instagram
रात को सोते वक्त पी सकते हैं
इसे रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं, जिससे कमाल की नींद आती है. हालांकि अगर आपका डाइजेशन कमजोर रहता है तो ये थोड़ा हैवी हो सकता है, इसलिए बिस्तर पर जाने से लगभग एक से डेढ़ घंटे पहले इसे पीना सही रहता है.