Mahindra भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करने वाली है. कंपनी की प्लानिंग 2031 तक कुल 16 नई गाड़ियां बाजार में उतारने की है. इनमें 10 पेट्रोलडीजल और 6 इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी. कंपनी इन SUVs को दो नए प्लेटफॉर्म NU_IQ और INGLO पर तैयार करेगी. इनमें Vision S पहली ऐसी SUV होगी, जो NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी. वहीं, BE 07 कंपनी की अगली नई इलेक्ट्रिक SUV होगी. दोनों गाड़ियों को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.

महिंद्रा विजन S
का प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है. इसका डिजाइन बॉक्सी होगा. इसे Scorpio परिवार का हिस्सा बनाया जा सकता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में इसे XUV 3XO से ऊपर रखा जाएगा. बाजार में इसका मुकाबला आने वाली Renault Bridger और Tata Scarlet जैसी SUVs से हो सकता है.इसमें ऊंचा फ्रंट लुक, बड़े व्हील आर्च, 19इंच अलॉय व्हील, मोटी बॉडी क्लैडिंग और पीछे दरवाजे पर लगा स्पेयर व्हील मिल सकता है. कंपनी ने इसकी लंबाई चार मीटर से कम और व्हीलबेस 2,665 mm रखने की पुष्टि की है.
केबिन में ड्यूल स्क्रीन सेटअप, Vision S की बैजिंग वाला नया स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकती है. टेस्टिंग तस्वीरों में Thar जैसा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई दिया है. Vision S को NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक इंजन के साथ काम कर सकता है. इसमें FWD और AWD दोनों ऑप्शन भी मिल सकते हैं. कंपनी इसमें XUV 3XO वाला 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5लीटर डीजल इंजन दे सकती है.
Mahindra BE 07 इलेक्ट्रिक SUV
को पहली बार अगस्त 2022 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. अब इसका प्रोडक्शन मॉडल जून 2027 तक भारतीय सड़कों पर आ सकता है. इसका डिजाइन काफी मॉडर्न होगा. आगे की तरफ चौड़ा और सीधा हिस्सा, Cशेप LED लाइटिंग, डिजाइन वाला बोनट और वर्टिकल LED हेडलैंप मिलेंगे.
इसके अलावा एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, चौड़े व्हील आर्च, बाहर निकलने वाले डोर हैंडल, Cशेप टेललाइट्स, रियर वाइपर और रूफ स्पॉयलर भी दिए जा सकते हैं. कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 4,564 mm, चौड़ाई 1,900 mm और ऊंचाई 1,660 mm थी। प्रोडक्शन मॉडल में 7सीटर लेआउट मिलने की उम्मीद है.
केबिन में तीन स्क्रीन, डैशकैम, कई रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, रोशनी वाले BE लोगो के साथ दोस्पोक स्टीयरिंग और खास डिजाइन वाली ग्लास रूफ मिल सकती है. यह SUV INGLO प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसकी बैटरी क्षमता 59 kWh से 79 kWh के बीच हो सकती है.