सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑटो में बैठती थीं सास, बहू और ननद… 20 रुपए किराया देकर पार कर देती थीं सोने की चेन!​ | Agniveer Marriage Rule: अग्निवीरों को शादी करने की मिली इजाजत! बस पूरी करनी होगी एक शर्त, जानें क्या हैं नियम​ | 15 लाख श्रद्धालु, 3000 पुलिसकर्मी और ड्रोन की नजर… देव दिवाली पर काशी में कैसी होगी सुरक्षा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बागपत में बदमाशों का तांडव, गाड़ी से उतरते ही युवक पर बरसाई लाठियां; CCTV में कैद हुई वारदात​

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां दिल्लीसहारनपुर हाईवे पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया. यह वारदात हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर की है. इस वारदात के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन […]

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां दिल्लीसहारनपुर हाईवे पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया. यह वारदात हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर की है. इस वारदात के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन यह सभी लोग युवक को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. सीओ बड़ौत अंशु जैन के मुताबिक वायरल वीडियो सोमवार की दोपहर का है. इस वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान और धरपकड़ का काम शुरू कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक अपनी गाड़ी से उतरता है. इतने में लाठी डंडों से लैस करीब आधा दर्जन लोग उसे घेर लेते हैं. जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके ऊपर हमला कर दिया.

अधमरे हालत में छोड़कर भागे बदमाश

अचानक हुए इस हमले में पीड़ित युवक जमीन पर गिर कर तड़पने लगता है. इसके बाद भी बदमाश उसके ऊपर हमला जारी रखते हैं. फिर आखिर में बदमाश उसे अधमरे हालत में छोड़कर फरार हो जाते हैं. इस मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन किसी ने हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई. बताया जा रहा है कि वारदात से चंद सेकंड पहले ही घटना स्थल से एक पुलिस जीप भी गुजरी थी.

वायरल वीडियो पर एक्शन में पुलिस

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्लीसहारनपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर का है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने हाईवे पर सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीओ बड़ौत अंशु जैन के मुताबिक अभी तक तहरीर तो नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY