शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा ट्रस्ट को कोर्ट से झटका, अब टाटा संस का बड़ा दांव! याचिका पर राहत से इनकार के बाद दाखिल की कैविएट​ | एक SUV पेट्रोल तो दूसरी इलेक्ट्रिक! Mahindra की Vision S और BE 07 जल्द होंगी लॉन्च, डिटेल्स आई सामने​ | Lok Sabha Seating Arrangement: संसद में बदली सांसदों की सीटिंग व्यवस्था, कांग्रेस से अलग बैठेंगे DMK सांसद, सुप्रिया सुले की सीट भी बदली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘तो फिर लाश ही मिलेगी…’, 39 दिन से लापता BJP नेता की बेटी को आई कॉल, मांगी 30 लाख की फिरौती​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं है. 39 दिनों से लापता बीजेपी नेता राम नारायण बाजपेई का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसी बीच बदमाशों ने राम नारायण बाजपेयी को बेटी को फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी है. धमकी दी है कि यह […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं है. 39 दिनों से लापता बीजेपी नेता राम नारायण बाजपेई का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसी बीच बदमाशों ने राम नारायण बाजपेयी को बेटी को फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी है. धमकी दी है कि यह रकम नहीं देने पर राम नारायण की लाश घर भेज दी जाएगी. इस संबंध में राम नारायण के परिजनों ने पहले ही अमीनाबाद थाने में BNS की धारा 140 के तहत शिवम गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गणेशगंज स्थित ग्रेन मार्केट निवासी राम नारायण बाजपेई 39 दिनों से लापता हैं. परिवार का आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले उनके पिता का अगवा करने के बाद पहले 25 लाख की फिरौती मांगी गई. वहीं अब फिरौती की रकम बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है. परिवार लगातार पुलिस और शासनप्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक बुजुर्ग की बरामदगी नहीं हो सकी है.

22 नवंबर को दर्ज हुई FIR

इस मामले में बुजुर्ग की बेटी आंचल बाजपेई पाठक की शिकायत पर अमीनाबाद थाने में 22 नवंबर 2026 को एफआईआर तो दर्ज हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. आंचल के मुताबिक एफआईआर में शिवम गुप्ता उर्फ शोभित कृष्ण शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, रामेश्वरी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता और ड्राइवर नीतू कनौजिया के नाम भी शामिल हैं.

अलगअलग लोगों से मांगी गई फिरौती

उन्होंने बताया कि 9005566415 नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर बदमाशों ने परिवार के लोगों से संपर्क किया. पहली बार 21 अक्टूबर को 5 हजार रुपये मांगे गए. फिर 2 नवंबर को अधिक रकम भेजने को कहा गया. ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. फिर 3 नवंबर को बुजुर्ग के मित्र लक्ष्मी चौरसिया से दोपहर 2:46 बजे एक लाख रुपये, बेटी शुचि शुक्ला से दोपहर 3:42 बजे चार लाख रुपये और दामाद पुष्कर पाठक से 25 लाख रुपये की मांग की गई.

होटल और गोंडा रेलवे स्टेशन का भी जिक्र

शिकायत में अयोध्या स्थित राम अंजनेय होटल का भी उल्लेख किया गया है. परिवार का आरोप है कि उनके पिता और शिवम गुप्ता को ड्राइवर नीतू कनौजिया होटल में छोड़कर गया था. बाद में पुलिस के वहां पहुंचने से पहले होटल संचालक ने इन लोगों को अपनी गाड़ी से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया. जहां से इन्हें दिल्ली ले जाया गया है. परिवार ने होटल के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है.

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

परिवार का कहना है कि बेटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में शिकायत दे चुकी हैं. इसके अलावा बेटे और बेटी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बुजुर्ग की सकुशल बरामदगी के लिए हस्तक्षेप की मांग की. परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति पर अपहरण का आरोप है, उसके घर का पता भी लगा लिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY