शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सगे भाई ने बहन को बनाया बंधक, दो साल तक किया यौन शोषण… पेन कैमरे ने खोली हैवानियत की पोल​ | Rahul Gandhi on Delimitation Bill: देश को तानाशाही में बदलने नहीं देंगे, परिसीमन बिल पर बोले-राहुल गांधी​ | सगे भाई ने बहन को बनाया बंधक, दो साल तक किया यौन शोषण, पेन कैमरे ने खोली हैवानियत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ग्लोबल फैशन Brands की पसंद बना भारत! बांग्लादेश से आए 2360 Cr के ऑर्डर​

दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के टॉप संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि बांग्लादेश में मजदूर अशांति और बढ़ती लागत ने भारत की टेक्सटाइल और कपड़ा इंडस्ट्री के लिए पिछले 20 साल का सबसे बड़ा दरवाजा खोल दिया है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि एक तरफ अमेरिका […]

दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के टॉप संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि बांग्लादेश में मजदूर अशांति और बढ़ती लागत ने भारत की टेक्सटाइल और कपड़ा इंडस्ट्री के लिए पिछले 20 साल का सबसे बड़ा दरवाजा खोल दिया है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि एक तरफ अमेरिका 25% टैरिफ की धमकी दे रहा है, दूसरी तरफ दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड खुद चलकर भारत आ रहे हैं. यह समय डरने का नहीं, मौके को पकड़ने का है.

सिर्फ 18 दिन में ₹2,360 करोड़ का ऑर्डर शिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच ही 254 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹2,360 करोड़ के गारमेंट ऑर्डर बांग्लादेश से डायवर्ट हुए हैं. और इसमें सबसे बड़ा फायदा भारत को हुआ है. भारत इस शिफ्ट का Biggest Beneficiary है.

कौनकौन से ब्रांड भारत आए?

दुनिया के सबसे बड़े फैशन ब्रांड अब बांग्लादेश से ऑर्डर हटाकर भारत को दे रहे हैं

  • ZARA
  • H&M
  • M&S
  • celio
  • और कई अन्य इंटरनेशनल रिटेलर

ये ब्रांड अब भारत, वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया में ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ऑर्डर भारत को मिल रहे हैं.

बांग्लादेश क्यों हार रहा है, भारत क्यों जीत रहा है?

बांग्लादेश को 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान: लेबर अनरेस्ट, हड़ताल और फैक्ट्री बंद होने से बांग्लादेश को 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का प्रोडक्शन लॉस हुआ है. माल समय पर नहीं बना, खरीदार नाराज हो गए.

बांग्लादेश में मजदूरी 36% बढ़ी: बांग्लादेश में मिनिमम वेज 12,500 टका से बढ़ाकर 17,000 टका कर दिया गया है. यानी 36% की बढ़ोतरी. बांग्लादेश का सबसे बड़ा हथियार सस्ता लेबर अब खत्म हो रहा है.

भारत की डिलीवरी 60 दिन तेज

देश डिलीवरी टाइम
बांग्लादेश करीब 120 दिन
भारत 60 90 दिन

भारत बांग्लादेश से करीब 60 दिन पहले माल पहुंचा सकता है. फैशन की दुनिया में जो तेज है, वही जीतता है.

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को क्या मिलेगा?

  • तिरुपुर, सूरत, लुधियाना, दिल्लीNCR, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु के गारमेंट एक्सपोर्टरों को सीधा फायदा मिलेगा.
  • छोटे और मझोले गारमेंट यूनिटों में नई नौकरियां पैदा होंगी.
  • अगर यह ऑर्डर भारत में टिक गया तो यह टेम्परेरी डायवर्जन नहीं, लॉन्गटर्म सोर्सिंग शिफ्ट बन जाएगा. यानी ब्रांड एक बार भारत आ गए तो वापस बांग्लादेश नहीं जाएंगे.

भारत में टेक्सटाइल / गारमेंट इंडस्ट्री कितने लोग जुड़े हैं?

  • सीधा रोजगार 4 करोड़ लोग
  • टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री में सीधे 4 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं.
  • इसमें 50% से ज्यादा महिलाएं हैं.
  • ये कृषि के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर
  • कपास किसान, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, ट्रेडिंग, रिटेल, बटनधागाज़िप, मशीनरी आदि मिलाकर, इसके अलावा लाखों अनरजिस्टर्ड पावरलूम, हैंडलूम, बुटीक, थोकखुदरा कपड़ा व्यापारी अलग हैं, जिनका कोई पक्का सरकारी आंकड़ा नहीं है.

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री से सीधे 4 करोड़ और अप्रत्यक्ष रूप से कुल करीब 9 करोड़ लोग जुड़े हैं. 36 लाख से ज्यादा MSME यूनिट इसी सेक्टर में हैं. इसलिए ₹2,360 करोड़ का ये ऑर्डर सिर्फ ऑर्डर नहीं, करोड़ों परिवारों की रोजीरोटी है.

CTI की सरकार से 5 मांगें टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए

  • टेक्सटाइल एक्सपोर्टरों को तुरंत राहत पैकेज बिजली सस्ती हो, GST रिफंड 7 दिन में मिले, ब्याज में छूट मिले.
  • टेक्सटाइल पार्क और गारमेंट क्लस्टर को 24 घंटे बिजलीपानी ताकि 60 दिन की डिलीवरी का वादा पूरा हो सके.
  • अमेरिका से ट्रेड डील में टेक्सटाइल को बचाया जाए 25% वाले टैरिफ में टेक्सटाइल को विशेष छूट मिले.
  • नए खरीदारों के लिए सिंगल विंडो ZARA, H&M जैसे ब्रांडों को भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए तुरंत जमीन और मंजूरी मिले.
  • स्किल्ड मजदूरों की ट्रेनिंग टेक्सटाइल में सिलाई, कटिंग और डिजाइन के लिए 1 लाख नए कारीगर तैयार किए जाएं.

बृजेश गोयल ने कहा कि अमेरिका के 25% टैरिफ से हम डरेंगे नहीं. बांग्लादेश का दर्द आज भारत का फायदा बन गया है. सरकार और व्यापारी मिलकर इस ₹2,360 करोड़ को ₹20,000 करोड़ में बदल सकते हैं. बस अब देरी नहीं होनी चाहिए. इसीलिए CTI ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मेक इन इंडिया के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि 4 करोड़ लोगों से जुड़ी हुई भारत की टेक्स्टाइल, गारमेंट एवं कपड़ा इंडस्ट्री को अगर और ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएं तो भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गारमेंट कैपिटल बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY