समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी पर पलटवार किया है. डिंपल ने पंकज चौधरी को ‘राधेराधे कमल खिला दे’ वाले बयान पर घेरा है. उन्होंने कहा, “इससे साबित होता है कि बीजेपी का कमल मुरझा रहा है. इसीलिए अब वे कमल खिलाने के लिए भगवान के नाम का सहारा ले रहे हैं.”

सपा सांसद डिंपल यादव ने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने अयोध्या में भगवान राम का चंदा लूटा है. जिन लोगों ने चंदे में हेराफेरी की और अयोध्या में जमीन से जुड़ी भारी अनियमितताओं में शामिल रहे, जिसके सबूत भी मौजूद हैं. क्या वे लोग अब मथुरावृंदावन में जाकर भगवान कृष्ण का भी चंदा लूटने की तैयारी कर रहे हैं?
#WATCH | मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान पर कहा, “इसका मतलब ये साबित हो गया कि उनका कमल मुरझा रहा है इसलिए वे लोग अब भगवान का नाम लेकर कमल खिलाने की बात कर रहे हैं। जिन लोगों ने चंदा लूट की, अयोध्या में जमीन को लेकर इतनी धांधली की, जिसके प्रमाण तक मौजूद हैं। जिन लोगों ने अयोध्या में भगवान राम का चंदा लूटा है क्या वे लोग अब मथुरावृंदावन में जाकर भगवान कृष्ण का भी चंदा लूटने की तैयारी कर रहे हैं?…जनता जागरूक हो गई है। जनता जानती है कि भाजपा के लोग वो लोग हैं जो धर्म का नाम लेकर वोट तो मांगते हैं लेकिन खुद भगवान का चंदा लूट लेते हैं…”
— ANI_HindiNews November 18, 2026
मैनपुरी में मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा, “जनता जागरूक हो गई है। जनता जानती है कि भाजपा के लोग वो लोग हैं जो धर्म का नाम लेकर वोट तो मांगते हैं लेकिन खुद भगवान का चंदा लूट लेते हैं.”
क्या बोले थे पंकज चौधरी?
16 और 17 नवंबर, 2026 को मथुरा में आयोजित पार्टी की दो दिवसीय बैठक के दौरान, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में “राधेराधे, कमल खिला दे” का नारा दिया और दावा किया कि भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी.
संगठन को मजबूत पर फोकस
पंकज चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के 2.5 करोड़ से अधिक सदस्य और 2 लाख से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं; यह बैठक उन्हें प्रेरित करने और संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी.
दो दिवसीय मंथन सत्र से निकला नारा
‘मिशन 2027’ के लिए रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्तर के नेता नितिन नबीन सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए. पार्टी के दो दिवसीय मंथन सत्र से निकला नारा केवल एक धार्मिक अभिवादन नहीं है, बल्कि 2027 के चुनावों के लिए एक व्यापक राजनीतिक विमर्श का संकेत है.