रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चमकदार, ज्यादा फ्रेश…केमिकल वाले मशरूम की इन तरीकों से करें पहचान​ | दहेज में Thar मांगी तो… दुल्हन के परिवार ने हाथ में थमाई खिलौना कार, रिश्ता भी तोड़ा​ | Meerut Thar Car Demand: मेरठ में दहेज में मांगी थार, लड़की वालों ने थमाई ‘खिलौना कार’, फिर जो हुआ..​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा… सवारियों से भरे ऑटो पर पलटा ट्रक, तीन की मौत; कई के दबे होने की आशंका​

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया तिराहे के पास सवारियों से भरी एक ऑटो पर राखड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई. शुरुआती जानकारी […]

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया तिराहे के पास सवारियों से भरी एक ऑटो पर राखड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, ऑटो में सवार कई अन्य लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, ऑटो में कई यात्री सवार थे और वह सिकिया तिराहे के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान राखड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहतबचाव कार्य में जुट गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ट्रक का भारी वजन होने के कारण ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. आशंका है कि कुछ यात्री अभी भी ट्रक और ऑटो के मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. ट्रक के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

हादसे में तीन लोगों की मौत

शुरुआती राहत कार्य में दो घायलों को बाहर निकालकर मदद पहुंचाई गई है. वहीं, तीन व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है. रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान मलबे में दबे संभावित लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने पर है. स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं.

प्रशासन और पुलिस ट्रक के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालना और घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराना है. हादसे के बाद सिकिया तिराहे के आसपास अफरातफरी का माहौल है. राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY