Rahul Gandhi on Delimitation Bill: देश में परिसीमन और महिला आरक्षण पर पक्ष और विपक्ष के बीच जारी घमासान के बीच अब कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि विपक्ष ने उन्हें घेर लिया है। उनका आरोप है कि भाजपा वोट चोरी के मामले को दबाने के लिए परिसीमन का सहारा ले रही है और विपक्ष इसे सफल नहीं होने देगा। राहुल गांधी ने अपना यह बयान फिर दोहराया कि 2024 का लोकसभा चुनाव ) अवैध था। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें:
सच छुपा रही भाजपा
राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि जाति जनगणना को नजरअंदाज कर दिया गया है और 2027 की जनगणना को भी निरर्थक बना दिया गया है। उनके मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे असहज करने वाले तथ्य सामने न आ सकें, जो भाजपा के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाकर 2051 तक स्थिति को स्थिर रखने की तैयारी में है, जिससे चार दशकों तक सामाजिक न्याय की उम्मीद खत्म हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि इससे एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकार कमजोर होंगे और एससीएसटी सीटों की हिस्सेदारी भी 40 साल तक स्थिर बनी रहेगी।
BJP को ‘वोट चोरी’ के मामले में विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया है। पिछले 10 साल से BJP ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रही है।
BJP ने ऐसे किए चुनाव चोरी 👇
⦿ 2024 में वोट करने वाले 14 करोड़ वोटर्स को चुनाव आयोग ने अवैध घोषित कर दिया, अगर ये वोटर्स फेक थे, तो 2024 का चुनाव भी फेक… pic.twitter.com/1ygsGVTPKG
— Congress November 28, 2026
पीएम मोदीशाह और ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोप!
वहीं मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये लोग कुछ नया लेकर आए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा समझती है कि 850 सीटें भाजपा को भारत का चुनावी नक्शा नए सिरे से बनाने का मौका देंगी, जिससे एक भी वोट पड़े बिना उन्हें बड़ी बढ़त मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईवीएम और पूरी मतदान प्रक्रिया पर कब्जा कर लिया है और अब पूरे चुनाव क्षेत्र के ढांचे को खत्म करना चाहती है।
Gen Z से डरी है सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा को देश को तानाशाही में बदलने नहीं देंगे और ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने 2024 के चुनाव को अवैध बताते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर हमने, देश के युवाओं और ने भाजपा को घेर लिया था, उसका रास्ता और दरवाजा बंद कर दिया था, लेकिन अब वह नई योजना बनाकर नया रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: