बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​ | बुमराह ने ICC Test Rankings में मचाई खलबली, पंत-गिल औऱ जायसावल को भी हुआ फायदा​ | O Saathi Re Trailer: लव ट्रायंगल में फंसे अर्जुन रामपाल, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Supreme Court Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत पर SC बोला- पहले पुलिस का जवाब आने दें​

: 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी ‘बड़ी साजिश’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छात्र नेता उमर खालिद और शरजील इमाम को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि दोनों की जमानत याचिकाओं पर कोई भी फैसला लेने से पहले […]

: 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी ‘बड़ी साजिश’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छात्र नेता उमर खालिद और शरजील इमाम को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि दोनों की जमानत याचिकाओं पर कोई भी फैसला लेने से पहले दिल्ली पुलिस का पक्ष सुना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने दोनों आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले को प्रशासनिक स्तर पर चीफ जस्टिस के समक्ष रखा जाए, ताकि सुनवाई के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित करने पर विचार किया जा सके।

कपिल सिब्बल ने की अंतरिम जमानत देने की मांग

सुनवाई के दौरान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने दलील दी कि वह छह साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी का हवाला देते हुए कहा कि जब तक जमानत याचिका पर अंतिम सुनवाई नहीं होती, तब तक उन्हें अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए। वहीं, शरजील इमाम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने भी इसी आधार पर अंतरिम राहत देने की मांग की। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती। अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले दिल्ली पुलिस का जवाब आने दिया जाए। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, ‘आज नहीं।’

दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है जमानत याचिका

और शरजील इमाम ने निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई में देरी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर चुका है। दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी UAPA के तहत मामला दर्ज है। वे 2020 के उत्तरपूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में आरोपी हैं।

कब हुई थी उमर खालिद और शरजील इमाम की गिरफ्तारी?

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान फरवरी 2020 में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को 25 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया था, जबकि उमर खालिद की गिरफ्तारी 13 सितंबर 2020 को हुई थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से दोनों को अंतरिम जमानत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस का जवाब आने के बाद अदालत उनकी याचिकाओं पर आगे सुनवाई करेगी। मामले में अंतिम फैसला अभी बाकी है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY