Amit Shah statement: परिसीमन को लेकर देश में चल रहे राजनीति विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। अमित शाह ने बताया कि, संविधान विधेयक, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से राज्यों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ेगा और शासन व्यवस्था लोगों के और करीब आएगी।
शाह के ने बताया कि, प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन में अनुच्छेद 170 में बदलाव कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस व्यवस्था से उत्तर प्रदेश को विभाजित किए बिना ही राज्य की विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने का रास्ता खुल जाएगा।

यूपी में कब से होगा लागू?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, आरक्षण की व्यवस्था विधानसभा भंग होने के बाद ही प्रभावी हो सकती है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में यह नया नियम 2031 के विधानसभा चुनावों से लागू होगा। साथ ही राज्य के विभाजन के बिना विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही महिला आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। इसे सुशासन और जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इसके समर्थन की अपील की है।
महिलाओं को एकतिहाई आरक्षण
वहीं महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि विधेयक में महिलाओं के लिए एकतिहाई आरक्षण का प्रावधान है। जो उत्तर प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व दिलाने में मदद करेगा। संसद और विधानसभाओं में अधिक महिला जनप्रतिनिधियों के पहुंचने से नीति निर्माण और कानून बनाने की प्रक्रिया में नई दृष्टि जुड़ेगी।
सुशासन को मिलेगा बल
अमित शाह ने कहा कि, अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों के होने से हर क्षेत्र की स्थानीय जरूरतें और प्राथमिकताएं सदन में अधिक प्रभावी ढंग से रखी जा सकेंगी। इससे जमीनी स्तर की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाने और विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने में मदद मिलेगी।