: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे और मतदाताओं की मदद करेंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस दौरान लोग अपनी वोटर लिस्ट में नाम की जांच कर सकेंगे। जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उन्हें विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
नए वोटर बनने से लेकर नाम में सुधार तक का मौका
विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची से जुड़े अलगअलग कामों के लिए निर्धारित फॉर्म भरे जा सकेंगे।
फॉर्म6: नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना होगा।
फॉर्म7: मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए आपत्ति या आवेदन किया जा सकेगा।
फॉर्म8: नाम, पता और अन्य जरूरी विवरणों में संशोधन कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे BLO
28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर BLO निर्धारित समय के दौरान मौजूद रहेंगे। नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और जरूरत के मुताबिक संबंधित फॉर्म भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
प्रशासन का जोर इस बात पर है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नहीं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को समय रहते ठीक कराया जा सके। इसलिए नागरिकों से विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: