घर को सुखशांति बनाने के लिए हम सभी क्याक्या नहीं करते हैं? फेंगशुई में घर की सजावट और उसमें रखी वस्तुओं को खास महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि फेंगशुई के कुछ खास उपाय अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। वैसे इसका प्रभाव व्यक्ति के रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर काफी असर देखने को मिलता है।

यदि आपके घर में भी अनबन बनीं रहती है या फिर पतिपत्नि के रिश्ते में कुछ ज्यादा ही लड़ाईयां बनी रहती है, पहले जैसी मिठास नहीं रही, तो आप फेंगशुई से संबंधित कुछ चीजों घर में रख सकते हैं। मान्यता के अनुसार, फेंगशुई टिप्स अपनाने से रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं फेंगशुई के 5 आसान टिप्स।
बेडरूम में शीशे से बचें
ध्यान रहे कि अपने बेडरूम में शीशे इस तरह से न लगाएं कि इसमें बिस्तर पर सोता हुआ व्यक्ति नजर आए। फेंगशुई के अनुसार, ऐसा होने पर रिश्ते में अविश्वास उत्पन्न होता है। यह आपके रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा और अस्थिरता का कारण बन सकता है। बेडरुम में सही जगह पर शीशा लगा होना चाहिए।
डॉल्फिन की पेंटिंग
अगर आप भी मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो डॉल्फिन की तस्वीर रखना काफी अच्छा माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, बेडरुम की पूर्व दिशा में डांस करते हुए या खेलते हुए डॉल्फिन की पेटिंग रखने से रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
बेडरूम का सही स्थान
आपके बेडरूम के सही स्थान और अच्छी सजावट का वैवाहिक जीवन पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। फेंगशुई के अनुसार, दक्षिणपश्चिम दिशा में बेडरुम का होना स्थिरता और प्रेम को बढ़ाता है। ध्यान रखें कि बेडरुम को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें, क्योंकि अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे रिश्तों में काफी तनाव उत्पन्न होता है।
यिनयांग का संतुलन
फेगशुई में यिनयांग का संतुलन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बेडरूम में जोड़े में चीजें रखें जैसे कि दो मोमबत्तियां, दो पक्षी, या दो दिल के आकार की सजावट। ऐसा करने से रिश्ते में संतुलन बना रहता है और रिश्ते में सामंजस्य लेकर आता है। इससे आपका प्रेम भी बना रहेगा।
बेडरुम में गुलाबी और लाल रंगों की चीजों का इस्तेमाल
अगर आप अपने बेडरुम में गुलाबी और लाल रंग प्रेम, विश्वास और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, आप अपने बेडरुम में हल्का गुलाबी रंग या लाल रंग के तकिए, चादर और पर्दे रखें। यदि आप पूरे रुम में इन रंगों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, तो आप छोटेछोटे सामान जैसे कि कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।