Honda की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV ALPHA को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. कंपनी ने इसकी ग्लोबल पेशकश से पहले एक नया टीजर जारी किया है. इस बार टीजर में गाड़ी के प्रोडक्शन मॉडल की हल्की झलक देखने को मिली है. हालांकि, SUV का अगला हिस्सा अभी भी सफेद कपड़े से ढका हुआ है. Honda 2 दिसंबर 2026 को इस इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठाएगी.

नए टीजर में गाड़ी की फ्रंट लाइटिंग, बंपर और ग्रिल के कुछ हिस्से दिखाई दिए हैं. इसके अलावा नंबर प्लेट पर ALPHA नाम भी नजर आया है. कंपनी ने फिलहाल इसके इंजन, बैटरी या रेंज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
Honda ALPHA का डिजाइन
इससे पहले इस SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के स्केच भी जारी कर चुकी है. इन तस्वीरों में इसका लुक काफी मॉडर्न और अलग दिखाई दिया था. इसमें खास डिजाइन वाली लाइट्स, उभरी हुई बॉडी और दमदार SUV जैसा आकार देखने को मिला है.
इसके केबिन को भी नए जमाने की तकनीक के हिसाब से तैयार किया जा सकता है. इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक केबिन के सभी फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है.
Where distinctive design meets engineering excellence. A new chapter is about to unfold.
Allnew Electric SUV
Honda ALPHAGlobal Premiere | 02.12.2026
To Know More: https://t.co/7tj6MZ4Qu0
#AllNewHondaALPHA #HondaCarsIndia #HondaALPHA https://t.co/uBFdF0jzJ4
— Honda Car India November 27, 2026
भारत में बनेगी Honda की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV
Honda ALPHA को पहली बार साल 2025 में के दौरान 0 Alpha कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. अब इसका प्रोडक्शन मॉडल तैयार किया जा रहा है. यह Honda की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे भारत में बनाया जाएगा और दुनियाभर के बाजारों में बेचा जाएगा.
कंपनी ने भारत को इस SUV के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में चुना है. राजस्थान के टपूकड़ा में मौजूद Honda की फैक्ट्री में इसका निर्माण होने की उम्मीद है. यहां बनने वाली गाड़ियां भारतीय ग्राहकों के साथसाथ दूसरे देशों के बाजारों में भी भेजी जाएंगी.
Honda के लिए यह SUV काफी अहम मानी जा रही है. कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के कारोबार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है और भारतीय बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है.
बैटरी और रेंज की जानकारी का इंतजार
Honda ने अभी ALPHA की बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर, ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया है. इसकी कीमत और भारत में बिक्री शुरू होने की तारीख भी फिलहाल सामने नहीं आई है.
उम्मीद है कि 2 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल डेब्यू के दौरान कंपनी इन जानकारियों से पर्दा उठा सकती है. इसके बाद ही पता चलेगा कि Honda की यह नई इलेक्ट्रिक SUV किन खूबियों के साथ बाजार में उतरेगी.