गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए बड़े एलान… समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में क्या-क्या?​ | 6 6 6 6 4 4 4 4…पहले अभिषेक शर्मा ने की कुटाई फिर मुश्किल में पड़ा भारत तो शाहबाज अहमद की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने बनाए 317 रन​ | पहले की रेकी, फिर बस रुकवाकर लूट… लखनऊ में सोना कारोबारी के साथ कैसे हुआ खेल? सिपाही भी शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले की रेकी, फिर बस रुकवाकर लूट… लखनऊ में सोना कारोबारी के साथ कैसे हुआ खेल? सिपाही भी शामिल​

Lucknow News: लखनऊ में सोना कारोबारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है. इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पुलिसकर्मी होने का नाटक किया और रास्ते में बस रुकवाकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद अवैध सामान रखने का डर दिखाकर उसे जबरन कार […]

Lucknow News: लखनऊ में सोना कारोबारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है. इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पुलिसकर्मी होने का नाटक किया और रास्ते में बस रुकवाकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद अवैध सामान रखने का डर दिखाकर उसे जबरन कार में बैठाया और सोने के आभूषणों से भरा बैग, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया. पुलिस की जांच में इस पूरी वारदात में एक पुलिसकर्मी समेत कुल नौ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है.

जौनपुर से दिल्ली जा रहा था कारोबारी

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर निवासी महेंद्र दास सोने के आभूषण बनाने का काम करते हैं. उनका जौनपुर में भी कारोबार है और वहां के कई सर्राफा व्यापारियों से उनका संपर्क है. 20 नवंबर को महेंद्र दास कारोबार के सिलसिले में जौनपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को सोने के आभूषण दिए थे. इसके बाद 21 नवंबर को वह लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुए. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी.

पुलिसकर्मी बनकर बस रुकवाई

आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में खुर्दही बाजार स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने कारोबारी की बस रुकवा ली. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और महेंद्र दास को बस से नीचे उतार लिया. इसके बाद उन्हें अवैध सामान रखने की बात कहकर डराया गया. आरोपी कारोबारी को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए और उनके पास मौजूद सोने के आभूषणों से भरा बैग, नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए.

कारोबारी के परिचित ने ही रची थी लूट की साजिश!

लूट की घटना के बाद महेंद्र दास ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया. जांच के दौरान पता चला कि यह कोई अचानक हुई लूट नहीं थी, बल्कि इसकी पूरी योजना पहले से बनाई गई थी. आरोपियों को कारोबारी की गतिविधियों और उसके पास मौजूद सोने की जानकारी थी.

जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर को इस साजिश का मुख्य आरोपी बताया जा रहा. इसके अलावा सागर सेठ समेत कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है. बताया जा रहा कि पश्चिम बंगाल निवासी तिलक मांझी भी इस साजिश में शामिल था. वह पीड़ित कारोबारी का परिचित था और पश्चिम बंगाल में उसके साथ काम कर चुका था. इसी वजह से उसे कारोबारी के कामकाज और आनेजाने की जानकारी थी.

5 आरोपी गिरफ्तार, 844 ग्राम सोना बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें प्रीतम सोनी, अविनाश शाही, राहुल चौहान, सुभाष कुमार कुशवाहा और पश्चिम बंगाल निवासी तिलक मांझी शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से 844 ग्राम पीली धातु के आभूषण और सोने के टुकड़े बरामद किए हैं. इसके अलावा 1 लाख 82 हजार 500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है. हालांकि कारोबारी का दावा है कि उसके पास से एक किलो से अधिक सोना लूटा गया था. ऐसे में पुलिस अब बाकी सोने की बरामदगी के लिए भी जांच कर रही है.

फरार सिपाही समेत 4 आरोपियों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, इस लूट की वारदात में कुल नौ लोग शामिल थे. पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर, सागर सेठ, रविकांत समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कस्टम विभाग से जुड़े किसी व्यक्ति की क्या भूमिका थी और लूटे गए सोने को कहां खपाने की योजना बनाई गई थी. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY