UP BJP MLA Vidhayki Radda: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां की नहटौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार का चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। आपको बता दें कोर्ट ने उन्हें फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

आयकर संबंधी दी थी गलत सूचना
आपको बता दें ओम कुमार ने 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मुंशी रामपाल को महज 258 वोटों से हराया था। मुंशी रामपाल ने ओमकुमार के खिलाफ चुनाव में गड़बड़ी करने, चुनाव आयोग को आयकर संबंधित गलत सूचना देने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी याचिका पर सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
2022 में जीता था चुनाव
आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में नहटौर सीट पर भाजपा और आरएलडी के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ था। भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को 77,935 वोट मिले थे, जबकि आरएलडी के मुंशी रामपाल को 77,677 वोट हासिल हुए थे। ओम कुमार ने 258 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। बसपा की प्रत्याशी प्रिया सिंह 38,020 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं।
हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका
मुंशी रामपाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि ओम कुमार ने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी आय के स्रोतों की जानकारी छिपाई थी। हाईकोर्ट के जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने माना कि हलफनामे में गंभीर त्रुटियां थीं, जिसके कारण रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ओम कुमार का नामांकन स्वीकार किया जाना अनुचित था और इसने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया। अदालत ने वोटों की गिनती में अनियमितता के आरोपों को खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता मुंशी राम को विजेता घोषित करने की मांग भी ठुकरा दी है। हाईकोर्ट के इस फैंसले से राजनीतिक गलियारों में बीते चुनाव को लेकर चर्चा तेज है।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिली करने के लिए 15 दिन की मोहलत
फिलहाल हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए ओम कुमार को 15 दिन की मोहलत दी गई है। मौजूदा सत्ता के जीते हुए विधायक के खिलाफ विधायकी छोड़ने का कोर्ट से आदेश आने बाद राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है।
यह भी पढ़ें :