BMW Motorrad ने अपनी सबसे दमदार और रेसिंग के लिए तैयार सुपरबाइक M 1000 RR का नया मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है. यह बाइक कंपनी की ट्रैक परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाई गई प्रीमियम सुपरबाइक है. इसका रेसिंग वर्जन FIM Superbike World Championship यानी WorldSBK में भी हिस्सा लेता है. नए मॉडल में कंपनी ने इंजन की ताकत, हवा के दबाव को संभालने की क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को बेहतर किया है, ताकि रेसिंग ट्रैक पर राइडर को ज्यादा कंट्रोल मिल सके.

999cc इंजन से मिलेगी 215 bhp की पावर
नई में 999cc का इनलाइन 4सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 14,500 rpm पर 215 bhp की पावर जनरेट करता है. पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 6 bhp ज्यादा ताकत मिलती है. वहीं, इसका पीक टॉर्क 11,100 rpm पर 113 Nm है.कंपनी ने इंजन के सिलेंडर हेड, पोर्ट डिजाइन और कंबशन चैंबर में बदलाव किए हैं. इसके टाइटेनियम वाल्व की बनावट को भी अपडेट किया गया है. एग्जॉस्ट सिस्टम में भी सुधार किया गया है. बाइक में पहले की तरह 6स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
इसमें नया शॉर्टथ्रो थ्रॉटल भी दिया गया है. अब इसे पूरा घुमाने के लिए राइडर को कलाई सिर्फ 58 डिग्री तक घुमानी होगी. इससे तेज रफ्तार पर एक्सीलरेशन को कंट्रोल करना आसान हो सकता है.
फ्रेम में भी बदलाव किए गए हैं
बाइक के अगले हिस्से को नया डिजाइन दिया गया है. इसमें कार्बन फाइबर से मजबूत बनाए गए नए M Winglets 3.0 लगाए गए हैं. BMW का दावा है कि ये विंगलेट्स पहले से ज्यादा डाउनफोर्स पैदा करते हैं. इससे तेज रफ्तार और एक्सीलरेशन के दौरान बाइक का अगला हिस्सा सड़क पर बेहतर पकड़ बनाए रखता है. इसके फ्रेम में भी बदलाव किए गए हैं. बाईं तरफ नया इंजन माउंट लगाया गया है और स्टीयरिंग हेड के आसपास फ्रेम के लचीलेपन को बेहतर किया गया है.
नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी मिलेंगे
नई में Dynamic Traction Control के साथ Slide Control फीचर दिया गया है. यह स्टीयरिंग एंगल सेंसर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर काम करता है. इसमें Slip Control और Slide Control अलगअलग तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर तेजी से बाइक चलाते समय कंट्रोल पावर स्लाइड ले सकता है.इसके अलावा BMW Race ABS Pro के साथ Brake Slide Assist भी मिलता है. यह ब्रेक लगाते समय बाइक को स्लाइड के दौरान संभालने में मदद करता है.
भारत में M Competition Package स्टैंडर्ड
भारत में इस बाइक के साथ M Competition Package स्टैंडर्ड मिलेगा. इसमें M Carbon व्हील्स और कई कार्बन फाइबर पार्ट्स दिए गए हैं. हल्का M फुटरेस्ट सिस्टम भी मिलता है, जिससे 220 ग्राम वजन कम हुआ है. बाइक का कुल वजन 194 किलोग्राम है.
BMW इस सुपरबाइक पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है. ग्राहक इसे चौथे और पांचवें साल तक बढ़वा भी सकते हैं. इसके साथ 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी.