मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
120 सीटों पर कांग्रेस का दावा! यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला तैयार?​ | सर्दियों की बेस्ट ड्रिंक है गाजर का जूस, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स, इन बातों का रखें ध्यान​ | पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट की अचानक लखनऊ में लैंडिंग… 198 यात्री थे सवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सर्दियों की बेस्ट ड्रिंक है गाजर का जूस, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स, इन बातों का रखें ध्यान​

सर्दियों में अपने आहार में फ्रेश गाजर का जूस शामिल करना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सर्दियों की इस सब्जी के तत्वों की बात करें तो इसमें बीटाकैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और कई दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये तत्व या एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और सर्दियों में होने वाले सर्दीजुकाम […]

सर्दियों में अपने आहार में फ्रेश गाजर का जूस शामिल करना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सर्दियों की इस सब्जी के तत्वों की बात करें तो इसमें बीटाकैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और कई दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये तत्व या एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और सर्दियों में होने वाले सर्दीजुकाम और खांसी जैसे संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं.
ये जूस ठंडी हवा से त्वचा को सूखने से बचाता है और त्वचा को नेचुरल चमक प्रदान करता है. यह आंखों की रोशनी में सुधार करने और शरीर में नमी का संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है.

सर्दियों के इस सुपरफूड से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इसे पीने का सही समय क्या है और किस गलती से बचना चाहिए.

सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजारों में ताजी, मुलायम गाजर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. इस मौसम में गाजर को कच्चा खाना, करी में इस्तेमाल करना और गाजर का रस पीना शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. गाजर का रस ठंड के मौसम में शरीर को होने वाली कई समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक और पौष्टिक पेय है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

सर्दियों में मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दीजुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गाजर में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. गाजर के रस का नियमित और सीमित मात्रा में सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और आपको सक्रिय रहने में मदद करता है.

हेल्दी स्किन और मॉइस्चाइजिंग बेनिफिट

ठंडी हवाओं के कारण कई लोगों को रूखी और बेजान त्वचा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. गाजर में मौजूद बीटाकैरोटीन शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित होकर त्वचा की कोशिकाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करता है. इसके साथ ही, सर्दियों में पानी पीने की आदत कम हो सकती है, इसलिए जूस के रूप में तरल पदार्थ लेने से शरीर में नमी बनी रहती है.

आंखों और डाइजेशन के लिए फायदेमंद

विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. गाजर का रस आंखों की रोशनी की रक्षा में अहम भूमिका निभाता है. साथ ही, गाजर में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व पाचन तंत्र को सक्रिय रखने और आहार में विविधता लाने में भी सहायक होते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

जूस के रूप में सेवन करने पर इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में पीने के बजाय एक छोटे गिलास तक सीमित रखना बेहतर है. मधुमेह रोगियों को रक्त शर्करा के स्तर पर इसके प्रभाव की निगरानी करनी चाहिए और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए. ताजा बना जूस तुरंत पीना सबसे अच्छा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY