गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
एक तरफ आजम, दूसरी तरफ अवधेश…अखिलेश यादव के PDA की पहली तस्वीर आई सामने​ | Akhilesh Yadav Manifesto: सपा के घोषणापत्र में बड़े ऐलान, पुरानी पेंशन करेंगे लागू , युवाओं को देंगे 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा मित्रों को टीचर के बराबर वेतन मिलेगा​ | Energy Drinks: थकान भगाने का दावा या सेहत से खिलवाड़? जानिए एनर्जी ड्रिंक का पूरा सच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोंद के लड्डू रखेंगे शरीर को अंदर से गर्म! शेफ पंकज भदौरिया की इस रेसिपी को करें फॉलो​

सर्दियों में शरीर को सिर्फ बाहर की ठंड से बचाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि अंदर से भी गर्म रखने की आवश्यकता होती है. इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो मौसम के बदलाव और कम होते टेम्परेचर के बीच हेल्दी रहने में मदद मिलती है. भारतीय घरों में मौसम के हिसाब से कई चीजें बनाई जाती […]

सर्दियों में शरीर को सिर्फ बाहर की ठंड से बचाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि अंदर से भी गर्म रखने की आवश्यकता होती है. इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो मौसम के बदलाव और कम होते टेम्परेचर के बीच हेल्दी रहने में मदद मिलती है. भारतीय घरों में मौसम के हिसाब से कई चीजें बनाई जाती हैं. जैसे सर्दियों में सूखे मेवा, नट्स, गोंद जैसे इनग्रेडिएंट्स के साथ लड्डू बनाते हैं जो हेल्दी रखने में हेल्पफुल रहते हैं और स्वादिष्ट भी लगते हैं. आप भी सर्दियों के लिए गोंद के लड्डू बन सकते हैं.

शेफ पंकज भदौरिया ने गोंद के लड्डुओं की रेसिपी शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने आटे की पिन्नी बनाने का तरीका भी बताया है. गोंद के लड्डू और पिन्नियां बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इसे आराम से सर्दियों में खाया जा सकता है, क्योंकि एक महीने से भी ज्यादा समय तक ये खराब नहीं होते हैं. चलिए देख लेते हैं रेसिपी.

बेसिक इनग्रेडिएंट्स

  • 4 कप गेहूं का आटा
  • 1½ कप देसी घी
  • 250 ग्राम चीनी, पिसी हुई
  • मिलेजुले सूखे मेवे और नट्स

गोंद के लड्डू के लिए

  • 30 ग्राम गोंद
  • ½ छोटी चम्मच हरी इलायची का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच सोंठ
  • मखाने
  • भुने हुए नारियल के टुकड़े
  • सजावट के लिए काजू

आटे की पिन्नी के लिए

  • 10 ग्राम गोंद
  • ½ छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बड़ी इलायची का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच सोंठ
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • ¼ कप मगज
  • सजावट के लिए बादाम के टुकड़े

मिश्रण तैयार करें

  • सबसे पहले एक कड़ाही में ½ कप देसी घी गरम करें. गोंद को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह फूल न जाए.
  • गोंद को प्लेट में निकाल लें और उसी घी में सूखे मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • मखाने को कुरकुरा होने तक भूनें और नारियल के टुकड़ों को वीडियो में दिखाए अनुसार भून लें.
  • खरबूजे के बीजों को अलग से सूखा भूनें , जब तक कि वे चटकने न लगें.
  • जब भुनी हुई सारी चीजें ठंडी हो जाएं तो थोड़े से गोंद समेत सारे सूखे मेवों को दरदरा कूट लेना है या ग्राइंडर में दानेदार टेक्सचर में पीस लें.
  • एक बड़ी कड़ाही में बचा हुआ 1 कप घी गरम करें. इसमें आटा डालें और मध्यमधीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  • आटा को तब तक भूनें, जब तक कि यह सुनहरा भूरा बिस्टिक जैसा न हो जाए, इसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे.
  • आटे में कुटे हुए सूखे मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं.

गोंद के लड्डू तैयार करें

तैयार किए गए आटे के मिश्रण को दो बराबर हिस्सों में बांट लें. पहले हिस्से में लड्डू के लिए बताए गए इनग्रेडिएंट्स की मात्रा मिलानी है. जैसे कुटा हुआ गोंद , भुने हुए मखाने, नारियल के टुकड़े, हरी इलायची का पाउडर और सोंठ मिलाएं. इसके गोलगोल गोल लड्डू बनाएं और काजू से सजाएं.

आटे की पिन्नी के लिए

बचे हुए आटे में चा हुआ ¼ कुटा हुआ गोंद, भुने हुए खरबूजे के बीज, किशमिश, हरी इलायची का पाउडर, बड़ी इलायची का पाउडर और सोंठ मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और पारंपरिक पिन्नी का आकार दें. सारी पिन्नियों को बादाम के टुकड़ों से सजाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY