गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
एक तरफ आजम, दूसरी तरफ अवधेश…अखिलेश यादव के PDA की पहली तस्वीर आई सामने​ | Akhilesh Yadav Manifesto: सपा के घोषणापत्र में बड़े ऐलान, पुरानी पेंशन करेंगे लागू , युवाओं को देंगे 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा मित्रों को टीचर के बराबर वेतन मिलेगा​ | Energy Drinks: थकान भगाने का दावा या सेहत से खिलवाड़? जानिए एनर्जी ड्रिंक का पूरा सच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

फेस्टिव सीजन में लोगों ने खूब लिया पर्सनल लोन, इस उम्र के लोगों ने मारी बाजी; ये रही चौंकाने वाली डिटेल्स!​

फेस्टिव सीजन में खरीदारी और दूसरे खर्चों के बीच लोगों ने पर्सनल लोन का भी खूब सहारा लिया. इस दौरान इंस्टेंट पर्सनल लोन बांटने में पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिलचस्प बात यह है कि लोन लेने के मामले में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि 46 से 55 […]

फेस्टिव सीजन में खरीदारी और दूसरे खर्चों के बीच लोगों ने पर्सनल लोन का भी खूब सहारा लिया. इस दौरान इंस्टेंट पर्सनल लोन बांटने में पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिलचस्प बात यह है कि लोन लेने के मामले में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि 46 से 55 साल की उम्र के लोग भी तेजी से आगे आए हैं. पैसाबाजार की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

फेस्टिव सीजन आते ही मार्केट में हलचल तेज हो जाती है. हर कोई त्यौहार को लेकर खरीदारी करता है. घर की जरूरतों से लेकर घूमनेफिरने और दूसरे खर्चों के लिए लोग पैसों का भी इंतजाम करते हैं. बहुत से लोग अपनी सैलरी से बचत करते हैं, तो बहुत से लोग पर्सनल लोन भी लेते हैं. इस बार फेस्टिव सीजन के दौरान इंस्टेंट पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. पैसाबाजार के नए डेटा के अनुसार, बीते साल के मुकाबले इस साल प्लेटफॉर्म के जरिए पर्सनल लोन बांटने में 32 फीसदी की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है.

इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा लोन

पैसाबाजार के डेटा के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी ऐसे राज्य रहे, जहां सबसे ज्यादा इंस्टेंट पर्सनल लोन बांटे गए. इन तीनों राज्यों की कुल हिस्सेदारी प्लेटफॉर्म के जरिए बांटे गए लोन में एक तिहाई से भी ज्यादा रही है. महाराष्ट्र में लोन देने में सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है. वहीं गुजरात में यह डेटा 57 फीसदी और तीसरे नंबर पर यूपी में 40 फीसदी रहा.

साल 2026 में सबसे ज्यादा पर्सनल लोन लेने वाले राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र का नंबर 1 रहा. दूसरे पर गुजरात, तीसरे पर यूपी और चौथे पर तेलंगाना, पांचवे पर तमिलनाडु और फिर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा का नंबर रहा.

बड़ी उम्र के लोगों में भी बढ़ी लोन की मांग

इस रिपोर्ट का एक खास बात यह भी है कि अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि ज्यादा उम्र के लोग भी पर्सनल लोन ले रहे हैं. 46 से 55 साल की उम्र वाले लोगों के बीच लोन बांटने में सालाना आधार पर 70 फीसदी की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है. साल 2025 में कुल लोन देने में इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी 13 फीसदी थी, जो 2026 में बढ़कर 19 फीसदी पहुंच गई है.

वहीं 36 से 45 साल की उम्र वाले लोग इस लिस्ट में सबसे आगे रहे. कुल लोन वितरण में इनकी हिस्सेदारी 40 फीसदी रही है. दूसरी ओर 25 से 35 साल के लोगों की हिस्सेदारी 36 फीसदी पहुंच गई. इस आयु वर्ग में भी पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है.

कितने रुपये तक मिल रहा है पर्सनल लोन?

के अनुसार योग्य कस्टमर प्लेटफॉर्म के जरिए 7 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. कस्टमर को पहले अपने पर्सनल और कमाई से जुड़ी डिटेल्स देनी होती है. इसके बाद मौजूद लोन ऑफर में से ऑप्शन चुनकर अप्लाई किया जा सकता है. फिर वीडियो KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होती है. कंपनी का कहना है कि बैंक और लोन देने वाली संस्था की मंजूरी मिलने के बाद कुछ कस्टमर्स के खाते में 2 घंटे के भीतर पैसा पहुंच सकता है.

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 की तुलना इन्हीं महीनों के 2026 के डेटा से की गई है. इसमें देश के 800 से ज्यादा शहरों और एरिया के डेटा शामिल है.

पैसाबाजार के सीईओ संतोष अग्रवाल के अनुसार डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण लोगों के लिए लोन लेना पहले से आसान हुआ है. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 18 लेंडिंग पार्टनर इंस्टेंट पर्सनल लोन की सुविधा देते हैं, जिनमें 6 बड़े बैंक शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY