बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ghaziabad News: पति की मौत के बाद मिलते 2 करोड़ रुपए, इंश्योरेंस के लालच में पत्नी देती रही धीमा जहर; खुद थी नॉमिनी​ | EPFO मेंबर्स को मिल सकता है तोहफा! SWP पर बड़ी Tax छूट देने की तैयारी​ | कोई भी नेता सीट बंटवारे पर टिप्पणी न करे…कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर हाईकमान सख्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रुपए की ताकत ने बढ़ाई गोल्ड-सिल्वर की मुश्किल, दिल्ली में ₹7000 रुपए सस्ती हुई चांदी​

जहां एक ओर देश में डॉलर के मुकाबले में रुपया 8 महीने के हाई पर पहुंच गया है. वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में 7000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से व्हाइट गोल्ड एक साल […]

जहां एक ओर देश में डॉलर के मुकाबले में रुपया 8 महीने के हाई पर पहुंच गया है. वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में 7000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से व्हाइट गोल्ड एक साल के लोअर लेवल पर पहुंच गया है. अगर बात सोने की करें तो मुकाबले में कम गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से दिल्ली में सोने की कीमतें अभी भी सवा लाख रुपए से ज्यादा देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो अगले महीने सेंट्रल बैंकों के पॉलिसी रेट के ऐलान सोने और चांदी की कीमतों को तय करेंगे. फेड की ओर से रेट हाइक हो सकता है. साथ ही भारत में आरबीआई भी रेट हाइक कर सकती है. जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं…

चांदी की कीमतों में देखने को मिली बड़ी गिरावट

बुधवार को चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली. देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 7,000 रुपए गिरकर 1.5 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई, जो पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर है. वहीं, रुपए में आई तेजी और वैश्विक धातु बाजारों में लगातार कमजोरी के चलते सोने की कीमत भी गिरकर 1.26 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई.

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय बाजार में चांदी की कीमत 1.57 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 7,000 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. इससे पहले, 3 अक्टूबर 2025 को भी चांदी इसी स्तर पर कारोबार कर रही थी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,26,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से 800 रुपए गिरकर 1,26,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. गुरु नानक देव जयंती के कारण मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे.

क्यों सस्ता हुआ सोना और चांदी

व्यापारियों के अनुसार, घरेलू कीमतों में गिरावट का एक बड़ा कारण रुपए में आई तेजी भी रही. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 92.16 के स्तर पर पहुंच गया, जो 2026 का उच्चतम स्तर है. इक्विटी बाजार में तेजी और विदेशी फंडों के लगातार प्रवाह से रुपए को मजबूती मिली. ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ‘लेमन’ के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी अभी भी दबाव में हैं. अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी के और सख्त होने की उम्मीदों के बीच निवेशक कीमती धातुओं में अपना निवेश कम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक धातुओं में कमजोरी और बाजार में जोखिम लेने से बचने की प्रवृत्ति के कारण चांदी पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया है.

विदेशी बाजारों में भी टूटा गोल्ड सिल्वर

विदेशी बाजारों में भी हाजिर सोना लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,532.40 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 40.03 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है. कोटक नियो की कमोडिटी रिसर्च AVP कायनात चेनवाला ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर का मजबूत होना और लंबे समय तक सख्त मॉनेटरी पॉलिसी बने रहने की उम्मीदों के चलते पोर्टफोलियो से बिकवाली हो रही है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY