Saurav Das Passport Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरव दास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पहले उन्हें जाने से रोके जाने का मामला सामने आया था और अब उनके में दर्ज जन्मस्थान को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण मांगा है। चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को उन्हें जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। साथ ही, जवाब मिलने तक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों से मिली जानकारी के पर कार्यालय ने यह कदम उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक, पासपोर्ट आवेदन में दी गई जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए। यदि किसी तरह की गलत जानकारी या तथ्य छिपाने का संदेह होता है, तो संबंधित व्यक्ति से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
जन्मस्थान को लेकर पासपोर्ट कार्यालय ने उठाए सवाल
के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सौरव दास को उनके जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी स्पष्ट करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब पासपोर्ट कार्यालय में देना होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि जब तक इस मामले में जवाब नहीं मिलता, तब तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।
लंदन जाने से रोके जाने का किया था दावा
को लेकर यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब सौरव दास ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया। उनके मुताबिक, उन्हें रात 1 बजे की फ्लाइट से ब्रिटेन जाना था, जहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से आयोजित एक पैनल चर्चा में शामिल होना था। सौरव दास ने बताया था कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है। इसके बाद वह अपनी निर्धारित यात्रा नहीं कर सके।
ये भी पढ़ें:
मोदी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
इस घटना के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार उन्हें विदेश में अपनी बात रखने से रोकना चाहती है। सौरव दास का दावा था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड के अलावा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग में भी संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि विदेश यात्रा रोके जाने की घटना से उनका काम प्रभावित नहीं होगा और वह आगे भी अपनी गतिविधियां जारी रखेंगे।
CJP संस्थापक ने भी सरकार को घेरा
इस मामले में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड में बोलने का निमंत्रण मिलने से सत्ता में बैठे कुछ लोग असहज थे। फिलहाल, पासपोर्ट कार्यालय के नोटिस के बाद सौरव दास को सात दिनों के भीतर अपने जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी स्पष्ट करनी होगी। उनके जवाब के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति साफ हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: