मिलावटी खाना हमारी सेहत के लिए साइलेंट जहर से कम नहीं होता है. इसी के चलते लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट तक में आ जाते हैं. हाल ही में फूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की जांच में कई बड़ी फूड कंपनियों के प्रोडक्ट्स को सेहत के लिए असुरक्षित पाया गया है. इसमें बोतल बंद पानी से लेकर मिर्च पाउडर तक शामिल हैं जो मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए. आप कुछ सिंपल टेस्ट के जरिए घर पर भी फूड्स में मिलावट का पता कर सकते हैं.

FSSAI की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की जाती है. आप हल्दी से लेकर देसी घी और गुड़ तक में कैसे मिलावट का पता कर सकते हैं. ये इस आर्टिकल में जानिए. गुड़ में बेकिंग सोडा की मिलावट की जाती है तो वहीं हल्दी के रंग को ज्यादा खिलाखिला दिखाने के लिए अलग से केमिकल वाले कलर तक डाले जाते हैं जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं.
गुड़ में मिलावट की पहचान
FSSAI की तरह से बताए गए तरीके के मुताबिक, एक टेस्ट ट्यूब में 1 चौथाई चम्मच क्रश किया गया गुड़ डालें और फिर इसमें 3 एमएल HCL एसिड एड करें. अगर इसमें किसी तरह के बबल यानी बुलबुले नहीं बन रहे हैं तो इस गुड़ में बेकिंग सोडा नहीं मिलाया गया है. वहीं मिलावटी गुड़ में बुलबुले बनना शुरू हो जाते हैं. दरअसल सोडियम बाइकार्बोनेट यानी बेकिंग सोडा एसिड के साथ रिएक्ट करता है तो इससे कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है. इसी रिएक्शन की वजह से बुलबुले बनने लगते हैं.
View this post on Instagram
हल्दी में केमिकल वाला रंग
कृत्रिम रंग हल्दी पाउडर की गुणवत्ता को खराब कर सकते हैं. आप पानी के एक आसान परीक्षण से हल्दी पाउडर में मिलावट का पता कर सकते हैं. एक गिलास पानी लीजिए और इसमें हल्दी पाउडर की थोड़ी सी मात्रा पानी में डालें. हल्दी में अगर मिलावट नहीं है तो ये धीरेधीरे नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला हो जाता है, लेकिन मिलावटी हल्दी है तो पानी का रंग गहरे पीले में बदल जाता है.
View this post on Instagram
देसी घी में मिलावट कैसे पता करें?
एक टेस्ट ट्यूब में 1 एमएल पिघला हुआ देसी घी डालें. इसमें 1 एमएल HCL एसिड मिलाएं. आधा चम्मच टेबल शुगर डालें. अब इन तीनों चीजों को 2 मिनट के लिए शेक करें. शुद्ध घी का कलर चेंज नहीं होता है, जबकि मिलावटी घी में एसिड लेयर का कलर गहरा लाल या पीला हो सकता है.
View this post on Instagram