गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
घर में खड़ी बाइक से भी हो सकती है कमाई! नितिन गडकरी ने राज्यों से MVAG 2025 अपनाने को कहा​ | UP Politics: राहुल गांधी सपा की वजह से नेता प्रतिपक्ष बने’, इकरा हसन ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी​ | पंजाबी सिंगर Jassie Gill मना रहे 36वां Birthday, कार धोने से Bollywood तक तय किया सफर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान​

अपनी कॉमेडी और बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके एक्टरडायरेक्टर अमोल पालेकर आज 24 नवंबर को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमोल पालेकर को एक्टिंग के साथसाथ पेंटिंग का भी काफी शौक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टरडायरेक्टर अमोल पालेकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों […]

अपनी कॉमेडी और बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके एक्टरडायरेक्टर अमोल पालेकर आज 24 नवंबर को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमोल पालेकर को एक्टिंग के साथसाथ पेंटिंग का भी काफी शौक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टरडायरेक्टर अमोल पालेकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 24 नवंबर 1944 को अमोल पालेकर का जन्म हुआ था। पिता पोस्‍ट ऑफिस में काम करते थे और मां प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जेजे स्‍कूल ऑफ फाइन आर्ट्स से पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने बतौर पेंटर अपने करियर की शुरूआत की। बाद में वह बैंक ऑफ इंडिया में बैंक क्लर्क की नौकरी करने लगे थे। लेकिन नौकरी को छोड़कर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने का फैसला कर लिया।

फिल्मी सफर

दरअसल, अमोल पालेकर की गर्लफ्रेंड चित्रा एक थिएटर आर्टिस्ट थीं। ऐसे में उन्होंने चित्रा के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए थिएटर ज्वॉइन कर लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात फेमस डायरेक्टर सत्यदेव दुबे से हुई थी। डायरेक्टर सत्यदेव दुबे ने उनको अपने प्ले का ऑफर दिया। जिसके बाद आमोल पालेकर की थिएटर में एंट्री हुई।

वहीं साल 1971 में आई मराठी फिल्म ‘शांतता कोर्ट चालू आहे’ से आमोल पालेकर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अपनी पहली फिल्म से अभिनेता ने लोगों को प्रभावित किया। फिर साल 1974 में आई फिल्म ‘रजनीगंधा’ में आमोल पालेकर की जिंदगी बदल गी। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के रोल निभाए। फिल्म ‘भूमिका’ में उन्होंने विलेन का रोल किया था। 70 के दशक में उनकी बॉलीवुड में अपनी पहचान थी। 70 के दशक में अमोल पालेकर और बासु चटर्जी की जोड़ी वैसी ही थी, जैसी उस दौर में अमिताभ और मनमोहन देसाई की थी।

इसके बाद अमोल पालेकर ‘घरौंदा’, ‘मेरी बीवी की शादी’, ‘गोलमाल’, ‘नरमगरम’, ‘चितचोर’, ‘छोटी सी बात’, ‘बातों बातों में’, ‘श्रीमानश्रीमती’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में बतौर हीरो काम किया। साल 1981 में रिजील हुई फिल्म ‘गोलमाल’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया था।

फिल्म निर्देशन

एक्टिंग के अलावा अमोल पालेकर ने फिल्मों का निर्देशन भी किया था। उनकी फिल्म ‘पहेली’ में अभिनेता शाहरुख खान ने काम किया था। वहीं फिल्म ‘दायरा’ की भी काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ‘दायरा, कैरी’, ‘दायरा, कैरी’, ‘आकृत’, ‘थोड़ा सा रूमानी हो जाए’ जैसी फिल्में और  ‘कच्‍ची धूप’, ‘नकाब’ और ‘मृगनयनी’ जैसे टीवी सीरियलों के डायरेक्‍शन में भी अपना कमाल दिखाया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY