गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पंजाबी सिंगर Jassie Gill मना रहे 36वां Birthday, कार धोने से Bollywood तक तय किया सफर​ | Shraddha Kapoor Marathi Look: श्रद्धा के लुक पर फिदा हुए फैंस; 9 गज की नौवारी साड़ी में लगी खूबसूरत, नथ और गजरे ने लुक में लगाए चार चांद​ | बीमारी समझकर पति करा रहा था अस्पताल में अपना इलाज, ब्लड रिपोर्ट में निकला ‘पॉइज़न’, 2 करोड़ के बीमा के लिए पत्नी ने रची थी मौत की स्क्रिप्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shraddha Kapoor Marathi Look: श्रद्धा के लुक पर फिदा हुए फैंस; 9 गज की नौवारी साड़ी में लगी खूबसूरत, नथ और गजरे ने लुक में लगाए चार चांद​

Shraddha Kapoor Marathi Look: एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच वह महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कोल्हापुर के मशहूर अंबाबाई मंदिर पहुंची। यहां उनका ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसमें मराठी संस्कृति की खूबसूरती […]

Shraddha Kapoor Marathi Look: एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच वह महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कोल्हापुर के मशहूर अंबाबाई मंदिर पहुंची। यहां उनका ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसमें मराठी संस्कृति की खूबसूरती साफ झलक रही थी। देखिए उनकी खास तस्वीरें…

लाल नौवारी साड़ी में श्रद्धा का मराठी लुक

मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धा ने लाल रंग की नौवारी साड़ी पहनी। साड़ी पर चांदी की जरी का काम और चौड़ा बॉर्डर था। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज ने उनके लुक को और खास बना दिया।

नथ और चोकर ने बढ़ाई खूबसूरती

श्रद्धा ने अपने लुक में महाराष्ट्रीयन गहनों को खास जगह दी। उन्होंने बड़ी नथ, पारंपरिक चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। हरीसुनहरी चूड़ियों ने उनके पूरे लुक में रंग भर दिया।

यह भी पढ़े:

मोगरे के फूलों से सजा हेयरस्टाइल

एक्ट्रेस ने बालों का सुंदर जूड़ा बनाया और उसे सफेद मोगरे के फूलों से सजाया। हल्का मेकअप और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक को पूरा कर रही थी।

कोल्हापुर से जुड़ी खास यादें भी की शेयर

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी कोल्हापुर यात्रा की कुछ झलकियां भी दिखाई। इनमें मशहूर कोल्हापुरी चप्पलें और मंदिर से मिली साड़ी भी शामिल थी।

अंबाबाई मंदिर में किए दर्शन

कोल्हापुर का श्री अंबाबाई मंदिर महालक्ष्मी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और इसे राज्य के साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां देवी महालक्ष्मी को अंबाबाई के रूप में पूजा जाता है।

यह भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY