गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत के संविधान में कहां से आया आपातकाल का प्रावधान, इमरजेंसी कितनी तरह की होती है?​ | रागी हर किसी के लिए नहीं…सर्दियों का ये सुपरफूड इन लोगों की बढ़ा सकता है दिक्कत​ | Adani Group का बड़ा प्लान: पब्लिक बॉन्ड से 2,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये दो कंपनियां, जानें कब खुलेगा इश्यू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Politics: राहुल गांधी सपा की वजह से नेता प्रतिपक्ष बने’, इकरा हसन ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी​

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी 111 मौजूदा विधानसभा सीटों पर कोई […]

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी 111 मौजूदा विधानसभा सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष का पद दिलाने में सपा के समर्थन की भी अहम भूमिका रही है।

इकरा हसन के इस बयान को यूपी में सपाकांग्रेस गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर सपा के मौजूदा विधायक हैं, वहां पार्टी का ही दावा बनता है।

111 सीटों पर समझौता नहीं करेगी सपा

आगामी विधानसभा चुनाव  के लिए गठबंधन के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बात करते हुए इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। पार्टी की 111 मौजूदा सीटों पर किसी तरह की बातचीत या समझौते की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने स्पष्ट कर दिया था कि हमारी 111 सिटिंग सीटों पर कोई विचारविमर्श नहीं होगा। हमारे मौजूदा विधायकों की सीटों पर हमारा ही तार्किक दावा बनता है, किसी दूसरे दल का नहीं।”

ये भी पढ़ें:

इमरान मसूद की नाराजगी पर क्या बोलीं इकरा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की ओर से अपने लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर उठ रहे विवाद पर भी इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह इमरान मसूद की नाराजगी को समझ सकती हैं। इकरा के मुताबिक, जब किसी सांसद के लोकसभा क्षेत्र की कुछ विधानसभा सीटें गठबंधन में दूसरे दल के खाते में जाती हैं, तो स्वाभाविक रूप से असहजता हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन किसी एक व्यक्ति से बड़ा होता है।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेतृत्व को दी बयानबाजी पर ध्यान देने की सलाह

कांग्रेस नेताओं की ओर से गठबंधन और सीटों को लेकर दिए जा रहे बयानों पर इकरा हसन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अपील की कि वह अपने नेताओं के बयानों का सही आकलन करे। उन्होंने कहा कि अगर ये बयान पार्टी की आधिकारिक राय हैं तो कांग्रेस नेतृत्व को सपा के साथ इस बारे में स्पष्ट संवाद करना चाहिए। वहीं, अगर ये व्यक्तिगत बयान हैं तो पार्टी को अपने नेताओं को ऐसी बयानबाजी से रोकना चाहिए। इकरा हसन के बयान से साफ है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का मुद्दा गठबंधन की राजनीति में अहम बना हुआ है। अब देखना होगा कि दोनों दलों का नेतृत्व इस खींचतान को किस तरह सुलझाता है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY