सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, पेज गायब, जानें क्या है वजह​ | Illegal Construction Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने नगर निकायों की मिलीभगत पर उठाए सवाल! पूछा रिहायशी इलाकों में होटल-रेस्टोरेंट को कौन दे रहा मंजूरी?​ | एक फैसले ने बदल दी NVIDIA की किस्मत! जेन्सेन हुआंग के CEO पद पर बहाल होते ही वैल्यूएशन $1 ट्रिलियन बढ़ी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

एक फैसले ने बदल दी NVIDIA की किस्मत! जेन्सेन हुआंग के CEO पद पर बहाल होते ही वैल्यूएशन $1 ट्रिलियन बढ़ी​

जेन्सेन हुआंग को एक बार फिर से एनवीडिया का सीईओ बनाने का ऐलान हो गया है. इसकी घोषणा खुद कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष ने की है. इस फैसले के आने के बाद कंपनी के शेयरों में जबदस्त उछाल देखने को मिला. जिसकी वजह से कंपनी वैल्यूएशन में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो […]

जेन्सेन हुआंग को एक बार फिर से एनवीडिया का सीईओ बनाने का ऐलान हो गया है. इसकी घोषणा खुद कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष ने की है. इस फैसले के आने के बाद कंपनी के शेयरों में जबदस्त उछाल देखने को मिला. जिसकी वजह से कंपनी वैल्यूएशन में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो गया था. उससे पहले पहली बार अफेयर का मामला सामने आने के बाद से यानी 11 नवंबर के बाद से 20 नवंबर तक कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी थी. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन से 1.16 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अमेरिकी शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयरों में आया बड़ा उछाल

अमेरिकी शेयर बाजार में एनवीडिया के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो कंपनी के शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 33.17 फीसदी की तेजी के साथ 167.17 डॉलर पर आ गए. वैसे कंपनी के शेयर 167.04 डॉलर पर ओपन हुए थे. वैसे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी के शेयर 125.53 डॉलर पर बंद हुए थे. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 124.50 डॉलर के साथ 52 हफ्तों के रिकॉर्ड लोअर लेवल पर पहुंच गए थे. तब से अब तक कंपनी के शेयरों में 34 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल चुका है.

कंपनी की वैल्यूएशन में जबरदस्त इजाफा

इस तेजी के बाद से कंपनी की वैल्यूएशन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो कंपनी की वैल्यूएशन शुक्रवार यानी 20 नवंबर को 3.03 ट्रिलियन डॉलर देखने को मिली थी. जिसमें आज यानी सोमवार को 1.01 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला और कुल मार्केट कैप 4.04 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया. वैसे खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 29 फीसदी की तेजी के साथ 162.04 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था और कंपनी की वैल्यूएशन 3.84 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी.

पहले हुआ था 1.16 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

उससे पहले कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी और कंपनी की वैल्यूएशन को काफी मोटा नुकसान हो चुका था. 11 नवंबर को खबर आने के बाद 20 नवंबर तक कंपनी के शेयरों में 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी थी. आंकड़ों के अनुसार 11 नवंबर को कंपनी के शेयर 173.73 डॉलर पर मौजूद थे. जो कि 20 नवंबर को 125.53 डॉलर पर आ गए. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन 4.20 ट्रिलियन डॉलर से कम होकर 3.03 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY