सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी को अपने विचारों और शिक्षा से समाज को नई दिशा देने के लिए जाना जाता था. नानक देव जी ने ये संदेश दिया कि ईश्वर एक है. उनके कृपा और दया भाव की मिसाल पूरे विश्व में दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वे कहते थे कि सभी मनुष्य बराबर हैं. उनकी जिंदगी हमें सिखाती है कि किसी के साथ धर्म, जाति, ऊंचनीच या अमीरीगरीबी के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए. उनके मुताबिक सच्चाई, कड़ी मेहनत, सेवा भाव और गरीबोंजरूरतमंदों की मदद करना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए.

बताया जाता है कि उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन राय भोए की तलवंडी में हुआ था. आज इस जगह को पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से पहचाना जाता है. सिख धर्म के लोग उनके जन्मोत्सव को गुरुपर्व के रूप में मनाते हैं. त्योहार पर घर और गुरुद्वारों को लाइट्स से सजाया जाता है. इसके अलावा प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं. साथ ही नगर कीर्तन भी निकाले जाते हैं और गुरबाणी का पाठ किया जाता है.
इस मौके पर कई श्रद्धालु अलगअलग जगहों पर लंगर भी करते हैं. ये सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है ये नानक देव जी के बताए आदर्शों को अपनी जिंदगी में अपनाने का खास मौका भी होता है. वैसे लोग अपने परिजनों और खास लोगों को गुरुपर्व के शुभकामना संदेश भी भेजते हैं और उनके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली की कामना करते हैं. ये रहे गुरुपर्व के बेस्ट शुभकामना संदेश या विशेज
गुरु नानक जयंती 2026 के शुभकामना संदेश, कोट्स और बधाई संदेश
- सतगुरु नानक देव जी के आगमन से दुनिया में ज्ञान और प्रकाश का संचार हुआ था।। उनके प्रकाश पर्व पर आप सभी को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं
- गुरु नानक देव जी ने हमें प्रेम, सच्चाई और निस्वार्थ सेवा की सीख दी और हमें हमेशा उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।। गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!
- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें एकदूसरे का सम्मान करना और मिलजुलकर रहना सिखाती हैं।। गुरुपर्व दी लखलख वधाइयां!!
- गुरु साहिब की कृपा से आपके जीवन में खुशियों का उजाला बना रहे और हमेशा आप नेकी के रास्त पर चलें. उनके बताए मार्ग को अपनाएं और जीवन को बेहतर बनाएं।। प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं!
- वाहेगुरु जी!! मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आपको गुरुपर्व दी लखलख वधाईयां. आपकी हर मनोकामना पूरी हो और जीवन को सुखसमृद्धि से भर जाए।। गुरु नानक जयंती की ढेरों बधाइयां!
- गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख संदेशों नाम जपो, किरत करो और वंड छको को जीवन का हिस्सा बनाएं। इसी में सच्चे जीवन की सार्थकता है। गुरुपर्व की मुबारकबाद!
- गुरु के नाम का सहारा जीवन की मुश्किलों से पार लगाने वाला है। श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु साहिब का स्मरण करें। आपको प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं!
- जब दुनिया को सही राह दिखाने की जरूरत थी, तब गुरु नानक देव जी ने अपने ज्ञान से मानवता को नई दिशा दी। उनके प्रकाश पर्व पर आपको और आपके परिवार को बधाई!
- जहां भी गुरु नानक देव जी का नाम लिया जाता है, वहां प्रेम और भक्ति का भाव जाग उठता है। उनके पावन प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
- बहन नानकी दा वीर तन्नमन दा फकीर, एह जोगियां दा जोगी ते पीरन दा पीर, बहन नानकी दा वीर तन्नमन दा फकीर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियों की बहार हो, हर पर चेहरे पर मु्स्कुराहट बनी रहे. गुरु जी की कृपा आपके और आपके परिवार पर ऊपर बनी रहे. गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!
- किरत करना यानी ईमानदारी से अपनी मेहनत और काम करने का दिया संदेश. गुरु नानक देव जी की कृपा से आपके घर में बरकत बनी रहे. आपको गुरु पर्व की शुभकामनाएं!
- सच्चाई को अपना साथी बनाएं और असत्य से हमेशा दूरी रखें। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जीवन को रोशन करें। जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- मेहनत और ईमानदारी से अपने सपनों को पूरा करें। गुरु नानक देव जी की सीख को अपनाकर जीवन में अच्छे कर्म करते रहें। गुरुपर्व की ढेरों बधाइयां!
- अपने भीतर के अज्ञान को दूर कर ज्ञान और सद्भाव का प्रकाश फैलाएं। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाएं और सभी के कल्याण की कामना करें। गुरुपर्व की शुभकामनाएं!