मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब​ | अंतरिक्ष की नई उड़ान में चीन-पाकिस्तान की दोस्ती​ | Onion Patties: बिना मैदा के बनेगी आलू-प्याज की कुरकुरी पैटीज, ये आसान रेसिपी है बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rajiv Gandhi Security:राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने पर राहुल का बड़ा दावा, बोले-पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, प्रियंका ने भी सुनाया परिवार का दर्द​

Rajiv Gandhi Security: कांग्रेस नेता राहुल गांधी किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके। राहुल ने यह बात अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक वीडियो बातचीत में कही। यह बातचीत सोनिया की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को […]

Rajiv Gandhi Security: कांग्रेस नेता राहुल गांधी किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके। राहुल ने यह बात अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक वीडियो बातचीत में कही। यह बातचीत सोनिया की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर हुई थी, जिसे 16 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च किया गया था।

राहुल ने मां को दी थी पिता की जान का खतरा होने की चेतावनी

राहुल गांधी ने बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से कहा था कि अगर राजीव गांधी की सुरक्षा बहाल नहीं हुई, तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ सकता है। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

सोनिया बोलीं बिहार दौरे के बाद राहुल डर गए थे

सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल अपने पिता के साथ बिहार दौरे पर गए थे। उस समय राजीव विपक्ष के नेता थे और खुले जीप में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उन पर पत्थर फेंके थे। सोनिया के मुताबिक, घर लौटने के बाद राहुल ने उनसे कहा था कि अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ सकता है। राहुल ने इस दौरे को आखिरी चेतावनी बताया और कहा कि वह इससे पहले भी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जता चुके थे।

सुरक्षा को लेकर राजीव ने भी कही थी ये बात

राजीव गांधी की कड़ी सुरक्षा को लेकर विपक्षी नेता सवाल उठाते थे। 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वीपी सिंह ने कहा था कि कमांडो दस्ते से घिरे रहने के कारण राजीव लोगों से कट गए हैं।राजीव ने 5 मई 1991 को बिहार की एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद सिस्टम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने यह भी कहा था कि खतरा अब भी है, लेकिन या तो चुनाव प्रचार किया जा सकता है या अपनी सुरक्षा संभाली जा सकती है।

मां पापा की सुरक्षा को लेकर रहती थीं परेशान

प्रियंका गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी राजीव की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। वह घर की कांटेदार तारों की जांच करती थीं और देखती थीं कि सुरक्षा गार्ड सो तो नहीं रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि उनका कमरा घर के सामने था। वह पिता के कदमों की आवाज सुनने तक सोती नहीं थीं।

प्रधानमंत्री बनने से इनकार करने पर क्या बोले राहुल?

सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद उन्हें उन कार्यकर्ताओं के प्रति जिम्मेदारी महसूस हो रही थी, जिन्होंने पूरे देश में पार्टी के लिए मेहनत की थी। ऐसे में उन्हें लगा कि वह उन्हें निराश नहीं कर सकतीं। राहुल गांधी ने बताया कि उस समय परिवार के लोग इस फैसले पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें प्रधानमंत्री बनने की योग्यता और क्षमता थी। राहुल के मुताबिक, जब सोनिया ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार किया, तो कमरे में मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY