सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PF सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! दिसंबर तक UPI से निकलेगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे काम करेगा नया सिस्टम​ | ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर आईडीएफ की चेतावनी​ | एशिया में भारत का दबदबा कायम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bisleri Water Controversy: क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित नहीं? FSSAI के एक्शन से मचा हड़कंप, कंपनी ने बताई पूरी सच्चाई​

: गर्मी हो या सर्दी, सफर हो या घर, बोतलबंद पानी की बात आती है तो बिसलेरी का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन अब देश के सबसे चर्चित पैकेज्ड वॉटर ब्रांड्स में से एक बिसलेरी सवालों के घेरे में है। दरअसल, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई […]

: गर्मी हो या सर्दी, सफर हो या घर, बोतलबंद पानी की बात आती है तो बिसलेरी का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन अब देश के सबसे चर्चित पैकेज्ड वॉटर ब्रांड्स में से एक बिसलेरी सवालों के घेरे में है। दरअसल, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी है। वजह है कंपनी के पानी के एक सैंपल का लैब टेस्ट में असुरक्षित पाया जाना। इस खबर के सामने आते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिसलेरी का पानी वाकई पीने के लिए सुरक्षित नहीं है? हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए दूसरी लैब की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया है।

बिसलेरी के पानी में क्या मिला? FSSAI ने क्यों लिया एक्शन?

दरअसल, यह पूरा मामला सितंबर 2025 का है, जब गोवा स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से FSSAI ने पानी के 6 सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में 5 सैंपल सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरे, लेकिन छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई। जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। यानी शुरुआती जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय मानक से ज्यादा मिली। इसके बाद इस सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं, कंपनी की अपील के बाद जब सैंपल को दूसरी रेफरल लैब में भेजा गया, तो वहां पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी का भी मामला सामने आया। इसके आधार पर नियामक ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की मंजूरी दी।

ब्रोमेट और PAHs क्या हैं? पानी में इनकी मौजूदगी क्यों है चिंता की बात?

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन क्या होते हैं और पानी में इनका पाया जाना चिंता का विषय क्यों है? ब्रोमेट एक केमिकल है, जो पानी को साफ करने की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है। अगर पानी में इसकी मात्रा तय सीमा से ज्यादा हो जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, PAHs भी कुछ ऐसे केमिकल्स हैं, जिनके लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए पीने के पानी की जांच में इन केमिकल्स की मात्रा तय मानकों के अंदर होना जरूरी है।

दूसरी लैब में टेस्ट कराया तो क्या निकला? बिसलेरी ने दी सफाई

की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद बिसलेरी ने भी अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि यह मामला करीब 14 महीने पुराना है और गोवा स्थित उसके 143 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से एक से जुड़े सितंबर 2025 के बैच का है। कंपनी के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से 6 सैंपल लिए थे, जिनमें से 5 सभी मानकों पर खरे उतरे। छठे सैंपल में शुरुआती जांच के दौरान ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी। हालांकि, कंपनी का दावा है कि 22 नवंबर 2025 को अपील के बाद रेफरल लैब में दोबारा जांच की गई, जिसमें ब्रोमेट)  की मात्रा निर्धारित सीमा के अंदर पाई गई। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने उसी सैंपल की जांच एक अन्य FSSAIअप्रूव्ड लैब में कराई, जहां भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली। कंपनी के मुताबिक, अलगअलग लैब की रिपोर्ट में अंतर सामने आने के कारण इस मामले में स्पष्टीकरण जरूरी है।

‘बिसलेरी का पानी पीने के लिए सुरक्षित’, कंपनी ने क्या कहा?

बिसलेरी प्रक्रिया में 10 स्टेप की जांच और 90 से ज्यादा क्वालिटी टेस्ट करती है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि उसे FSSAI की ओर से अब तक कोई ईमेल या हार्ड कॉपी में नोटिस नहीं मिला है और वह नियामक के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने के लिए तैयार है।

क्या बिसलेरी का पानी पीना बंद कर देना चाहिए?

इस पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोगों को बिसलेरी का पानी पीना बंद कर देना चाहिए? फिलहाल इस मामले में सामने आई जानकारी एक खास सैंपल और गोवा के एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से जुड़े बैच की है। इसे बिसलेरी के सभी प्लांट्स या बाजार में उपलब्ध सभी बोतलों की गुणवत्ता पर लागू नहीं किया जा सकता। FSSAI की जांच और कंपनी की ओर से पेश की गई दूसरी लैब रिपोर्ट के बीच अंतर भी सामने आया है। ऐसे में अंतिम निष्कर्ष के लिए नियामकीय जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार करना जरूरी है।

फिलहाल बिसलेरी और FSSAI के बीच यह मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस विवाद में आगे क्या फैसला सामने आता है।

ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY