रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

10 साल के बेटे पर छिड़का तेल, फिर लगा दी आग; फरीदाबाद में क्यों जिगर के टुकड़े का दुश्मन बना बाप?​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक पिता ने अपने ही 10 साल के बेटे पर तेल छिड़ककर आग लगा दी. इस वारदात में बेटा बुरी तरह झुलस गया. गनीमत रही कि समय रहते पास पड़ोस के लोगों को खबर हो गई […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक पिता ने अपने ही 10 साल के बेटे पर तेल छिड़ककर आग लगा दी. इस वारदात में बेटा बुरी तरह झुलस गया. गनीमत रही कि समय रहते पास पड़ोस के लोगों को खबर हो गई और आग बुझाकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मामला शहर की संजय कॉलोनी में लाल कोठी के पास का है. प्राथमिक जांच में इस वारदात के पीछे पतिपत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाली महिला रेनू का उसके पति के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते वह अपने पति से अलग संजय कॉलोनी में रह रही थी. जबकि उसका पति राम नगर में रहता है.

पत्नी के कमरे पर दी वारदात को अंजाम

आरोप है कि शनिवार को आरोपी पति रेनू के कमरे पर पहुंचा और खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ अंदर डालकर आग लगा दी. इस दौरान कमरे में मौजूद 10 वर्षीय वंश आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया. रेनू का आरोप है कि उसका पति आए दिन उनके साथ मारपीट करता है. उसे परेशान करने का कोई मौका वह नहीं छोड़ता. पीड़ित मां के मुताबिक उसका पति कोई कामकाज भी नहीं करता था. इसी वजह से वह काफी समय से उससे अलग रह रही थी.

मां के साथ रहते हैं चारों बच्चे

रेनू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके कुल पांच बच्चे हैं. इनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. वहीं बाकी के चार बच्चे उसके ही साथ रहते हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY