गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत में रिलीज हुआ GTA 6, जानें इसकी कीमत और गेम की कहानी से जुड़ी 10 खास बातें​ | थाईलैंड-UAE जाना चाहती हैं अनिल अंबानी की पत्नी टीना, हाई कोर्ट से मांगी LOC की जानकारी​ | भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, बिहार के 5 जिलों को फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! रिटायरमेंट के बाद फंड निकालने के विकल्पों का दायरा बढ़ा सकता है EPFO​

नौकरी के दौरान कर्मचारी अपनी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि में जमा करते हैं. इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देना है. अभी तक ज्यादातर कर्मचारियों के सामने रिटायरमेंट के समय PF की पूरी रकम एक साथ निकालने का विकल्प रहता है. लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस व्यवस्था में बदलाव […]

नौकरी के दौरान कर्मचारी अपनी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि में जमा करते हैं. इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देना है. अभी तक ज्यादातर कर्मचारियों के सामने रिटायरमेंट के समय PF की पूरी रकम एक साथ निकालने का विकल्प रहता है. लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है. EPFO रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को अपने PF फंड से धीरेधीरे पैसा निकालने की सुविधा देने पर विचार कर रहा है. इसके लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान लाने का प्रस्ताव है. अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारी का पैसा PF खाते में निवेशित रह सकेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा.

क्या है ईपीएफओ की प्लानिंग

इस मामले की जानकारी रखने वाले सरकारी सूत्रों ने मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सब्सक्राइबर्स को रिटायरमेंट के समय अपनी पूरी जमा राशि निकालने के लिए और विकल्प दे सकता है. मौजूदा नियमों के तहत, 55 साल या उससे अधिक की उम्र में रिटायर होने पर, सब्सक्राइबर्स अपनी जमा EPF राशि का 100 फीसदी एकमुश्त निकाल सकते हैं. वहीं, पूरी मासिक पेंशन पाने के लिए पात्रता 58 साल की उम्र से शुरू होती है. अगर कोई सब्सक्राइबर 55 साल से पहले रिटायर होता है, तो वह ‘फॉर्म 31’ के जरिए तुरंत अपने EPF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक निकाल सकता है. बाकी 25 प्रतिशत राशि, ‘फाइनल सेटलमेंट’ के तौर पर, लगातार 12 महीने तक बेरोजगार रहने के बाद ही निकाली जा सकती है.

आज होगी बैठक

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार सब्सक्राइबर्स को पैसे निकालने के “और विकल्प” देना चाहती है, ताकि वे अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने रिटायरमेंट फंड को मैनेज कर सकें. ये विकल्प क्या होंगे, अभी यह साफ नहीं है. इस मामले पर चर्चा करने के लिए EPFO ​​का ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज’ 19 नवंबर को बैठक करेगा. CBT, EPFO ​​की सबसे बड़ी वैधानिक निर्णय लेने वाली संस्था है. केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाली इस संस्था में सरकार, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं, जो EPF पॉलिसी, फंड और ब्याज दरों का प्रबंधन करते हैं.

इन पर भी हो सकती है चर्चा

इसके अलावा, EPFO ​​’कर्मचारी पेंशन योजना’ के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर भी चर्चा कर सकता है. EPS भारत में एक रिटायरमेंट योजना है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा मैनेज किया जाता है. यह संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देती है, जिससे उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय मिलती रहती है. EPS के लिए फंड, नियोक्ता द्वारा EPF में दिए जाने वाले योगदान के एक हिस्से से आता है.

ईपीएस में 8.33 फीसदी जमा

कर्मचारी भविष्य निधि में इंप्लॉयर के 12 फीसदी कंट्रीब्यूशन में से 8.33 फीसदी हिस्सा ‘कर्मचारी पेंशन योजना’ में जाता है, जबकि बाकी 3.67 फीसदी हिस्सा EPF में जमा होता है. EPS के तहत, केंद्र सरकार न्यूनतम पेंशन योजना के हिस्से के रूप में एक अनुदान प्रदान करती है. यह अनुदान तब दिया जाता है जब किसी मेंबर की वास्तविक पेंशन 1,000 रुपए से कम होती है. ऐसे मामलों में, 1,000 रुपए की न्यूनतम पेंशन और मेंबर की वास्तविक पेंशन के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा की जाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY