सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PF सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! दिसंबर तक UPI से निकलेगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे काम करेगा नया सिस्टम​ | ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर आईडीएफ की चेतावनी​ | एशिया में भारत का दबदबा कायम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diabetes Prevention: माता-पिता को डायबिटीज है तो क्या मुझे भी होगी…एक्सपर्ट्स ने बताया कौन से फैक्टर बढ़ाते हैं जोखिम​

डायबिटीज उन हेल्थ कंडीशन में से है जो चुपचाप शरीर में घर कर सकती है और कई मामलों में आप बिल्कुल ठीक महसूस करते हैं. इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, जबकि आपका ब्लड शुगर लेवल धीरेधीरे बढ़ रहा है. यही वो फैक्टर है जो टाइप टू मधुमेह को खासतौर से कॉम्पलिकेटेड बनाता है. डायबिटीज […]

डायबिटीज उन हेल्थ कंडीशन में से है जो चुपचाप शरीर में घर कर सकती है और कई मामलों में आप बिल्कुल ठीक महसूस करते हैं. इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, जबकि आपका ब्लड शुगर लेवल धीरेधीरे बढ़ रहा है. यही वो फैक्टर है जो टाइप टू मधुमेह को खासतौर से कॉम्पलिकेटेड बनाता है. डायबिटीज हमारे कई अंगों जैसे दिल, ब्लड वेसल्स और किडनी तक को प्रभावित करती है. इसलिए जरूरी है कि हमें शुरुआती तौर पर इसका पता चल जाए. इसमें कई फैक्टर्स देखने होते हैं जैसे क्या परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज की समस्या रही है. तो इस तरह से आपमें भी इसका जोखिम हो सकता है. इसको लेकर हमने तीन डॉक्टरों के पैनल से विस्तार में बात की. जिसमें डॉक्टर नेत्रा एन, डॉक्टर रमेश एम. दोडभांगी और डॉ. सुरेश के. पुत्तुरैया शामिल रहे.

डायबिटीज कई वर्षों तक आपके शरीर में विकसित हो सकती है और कई मामलों में जब तक लक्षण जैसे अत्यधिक प्यास, बारबार पेशाब आना या अस्पष्ट वजन कम होना शुरू होता है, तब तक स्थिति पहले ही गंभीर हो चुकी होती है. यही वजह है कि पहली चीजों में से एक जिसे हमें देखना चाहिए वह है हमारी फैमिली मेडिकल हिस्ट्री कैसी रही है. क्या इससे आप खुद ही डायबिटीज के जोखिम में आ जाते हैं? आपको अपना पहला ब्लड शुगर टेस्ट कब करवाना चाहिए? जान लेते हैं डिटेल में.

डॉक्टरों का पैनल

  1. डॉ. नेत्रा, एमबीबीएस, एमडी इंटरनल मेडिसिन
  2. डॉ. रमेश दोडभांगी, एमबीबीएस, एमडी इंटरनल मेडिसिन, विवेकानंद स्पेशलिटी हॉस्पिटल,
  3. डॉ. सुरेश पुत्राया, एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन, फिजिशियन महावीर मेडिकल सेंटर, पुत्तूर.

क्या पेरेंट्स को डायबिटीज है तो बच्चों को भी होगी?

मान लीजिए मेरी मां अगर डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो क्या यह तय है कि मुझे भी मधुमेह होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर नेत्रा ने बताया, डायबिटीज में कुछ जोखिम कारक ऐसे हैं जो मॉडिफाई किए जा सकते हैं और कुछ ऐसे हैं जिन्हें आप मॉडिफाई नहीं कर सकते यानी बदल नहीं सकते हैं. आप इसे इस तरह से समझ सकते हैं जैसे हमारा आहार और शारीरिक गतिविधि है. मान लीजिए अगर मुझे हाइपरटेंशन है, तो मेरा ब्लड शुगर कितना अच्छी तरह से कंट्रोल में है. इसके अलावा जो सिगरेट पीना और शराब का सेवन है, ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बदल सकते हैं.

इन फैक्टर्स पर ध्यान देना है जरूरी

अब हम बात कर लेते हैं कुछ ऐसी चीजें हैं जो बदली नहीं जा सकतीं जैसे हमारी उम्र और फिर पारिवारिक इतिहास जिसके बारे में हम अभी बात कर रहे थे. अगर किसी के मातापिता या भाईबहन को मधुमेह है तो निश्चित रूप से मधुमेह होने का जोखिम बढ़ेगा, लेकिन आनुवंशिकी ही सब कुछ नहीं है. आनुवंशिकी भूमिका निभाती है कि इंसुलिन कैसे शरीर में बन रहा है और कैसे संवेदनशील हमारे शरीर के अंग ऊतक हैं या वे कैसे इंसुलिन पर प्रतिक्रिया देते हैं जो शरीर में अग्नाशय द्वारा बनाया जा रहा है.अगर मेरे मातापिता या बहन को डायबिटीज है तो यह मुझे भी होगी, यह 100% सच नहीं है.

Image:Pexels

अनुवांशिकता के अलावा भी चीजें हैं जिन्हें हमें पहचानना होगा. हम उन्हें ट्रिगर कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर मैं अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपने रखता हूं जैसे फिजिकल एक्टिविटी न करना, वजन बढ़ रहा है, मोटापा है और स्ट्रेस भी है. ये सभी चीजें एक ट्रिगर की तरह काम करेंगी. इस तरह से यह समझने के लिए कि मेरा परिवार क्या है, मेरा जीन क्या कहता है और मैं कितना स्वस्थ हूं. ये फैक्टर बताते हैं कि आपमें डायबिटीज का कितना जोखिम है.

डायबिटीज है साइलेंट हेल्थ कंडीशन

डॉक्टर रमेशन ने बात करते हुए कहा कि आमतौर पर मधुमेह यानी डायबिटीज एक साइलेंट कंडीशन है. यह अन्य बीमारियों की तरह नहीं है जहां लक्षण पहले दिखाई देते हैं और फिर लोग अस्पताल जाते हैं. डायबिटीज ऐसी हेल्थ कंडीशन है जो सालों तक साइलेंटली शरीर में रहती है. कभीकभी यह भी हो सकता है कि पांच से छह साल, यहां तक कि 10 साल तक यानी एक दशक तक यह बिना किसी लक्षण के शरीर में घर कर सकती है, लेकिन साइलेंट बीमारी का मतलब यह नहीं है कि सब कुछ सामान्य है जब कोई लक्षण नहीं होते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ सामान्य है.

अगर किसी तरह के लक्षण नहीं हैं तो ऐसे में हमें किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. इसे लेकर डॉक्टर रमेश एम ने बताया. जब डायबिटीज का एक मजबूत पारिवारिक इतिहास हो, मान लीजिए या तो पेरेंट्स में से कोई एक या फिर दोनों मातापिता मधुमेह से पीड़ित हैं या कोई भाईबहन को है या अगर व्यक्ति को खुद कोई किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहा है, जैसे उच्च रक्तचाप, असामान्य लिपिड स्तर जैसे डिस्लिपिडेमिया, मोटापा या अधिक वजन, या सुस्त लाइफस्टाइल. ये सारी चीजें हैं, तो यह बेहतर है कि जांच करवाएं भले ही किसी तरह के लक्षण न हो. 30 की उम्र है तो इस पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. इससे आप शरीर में होने वाले ज्यादा नुकसान को रोक सकते हैं.

डायबिटीज के लिए किए जाने वाले टेस्ट

डॉ. सुरेश के. पुत्तुरैया ने डायबिटीज की पहचाने के लिए किए जाने वाले टेस्ट के बारे में बात करते हुए बताया, एक होता है खाना खाने के बाद ब्लड शुगर टेस्ट करना और दूसरा है खाली पेट ब्लड शुगर, जिसे हम लगभग 8 से 12 घंटे खाली पेट रहने के बाद जांच सकते हैं. अगर आप नंबरों की बात करें तो ब्लड शुगर अगर 100 से कम है, तो यह मधुमेह नहीं है और अगर यह 100 और 126 के बीच है, तो हम उन्हें प्रीडायबिटिक कहते हैं.

प्री डायबिटिक एक ऐसा शब्द है जहां हम वापस सामान्य स्थिति कर सकते हैं यानी व्यक्ति को डायबिटीज होने से बचाया जा सकता है. अन्य परीक्षण जैसे पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर या ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट. जहां हम मरीज ग्लूकोज मील दे सकते हैं और उसके बाद समयसमय पर, आधे घंटे पर पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर हम शुगर की जांच करते हैं. दो घंटे बाद अच्छे भोजन के बाद और एक और परीक्षण होता है, जिसे ओजी टीटी या ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट कहते हैं. जहां हम शुगर की जांच करते हैं आधे घंटे के अंतराल पर और फिर परिणामों की व्याख्या करते हैं और बताते हैं कि व्यक्ति मधुमेह का रोगी है या नहीं. डॉ. सुरेश कहते हैं एक और टेस्ट है ग्लाइकोलाइसिस ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन या हीमोग्लोबिन जो भी एक अच्छा परीक्षण है.

इस तरह से परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री को समझना, हमारी लाइफस्टाइल का ध्यान रखना से लेकर समयसमय पर जांच करवाते रहने से जोखिम या इस बीमारी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY