अधिकतर चिड़िया अंडों पर बैठकर उन्हें अपने शरीर की गर्मी देती हैं, लेकिन दुनिया में पक्षियों का एक ऐसा परिवार भी है जो यह काम धरती से करवाता है. कुछ प्रजातियां ज्वालामुखी की गर्म मिट्टी में अंडे दबाती हैं, तो कुछ सड़ती हुई पत्तियों के विशाल ढेर में. चिड़ियों के इस समूह का नाम है मेगापॉड.

मेगापॉड यूनानी भाषा के शब्दों से बना है, जिसका अर्थ है बड़े पैरों वाला. इनके पैर और पंजे सचमुच बड़े और मजबूत होते हैं, जिनसे ये मिट्टी खोदते और पत्तियां समेटते हैं. इस परिवार में लगभग 22 प्रजातियां हैं. ये ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस और प्रशांत महासागर के कई द्वीपों में पाई जाती हैं. ये मुर्गीमुर्गे के की तरह दिखते हैं.
ज्वालामुखी के पास अंडे क्यों?
इसका जवाब है गर्मी का मुफ्त और भरोसेमंद स्रोत. अंडे से चूजा बनने के लिए एक तय तापमान चाहिए, जो इन पक्षियों के मामले में करीब 3334 डिग्री सेल्सियस माना जाता है. मेगापॉड की कुछ प्रजातियां इसके लिए धरती की अपनी गर्मी इस्तेमाल करती हैं.
मेगापॉड प्रजाति की चिड़िया मालेओ.
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप का मालेओ इसका सबसे मशहूर उदाहरण है. यह कालेसफेद पंखों और सिर पर उभरे हेलमेट वाला पक्षी है. मादा मालेओ समुद्र तट की धूप से गर्म रेत में, या ज्वालामुखीय गतिविधि से गर्म हुई मिट्टी में गड्ढा खोदकर अंडा दबाती है. यह गड्ढा अक्सर करीब आधे मीटर तक गहरा होता है. इसके बाद वह अंडे को वहीं छोड़कर चली जाती है. टोंगा के द्वीप निउआफोओउ पर रहने वाली पोलिनेशियन मेगापॉड भी ज्वालामुखी से गर्म हुई जमीन का इस्तेमाल करने के लिए जानी जाती है.
मालेओ का अंडा करीब 240 ग्राम का होता है, यानी मुर्गी के अंडे से लगभग पांच गुना बड़ा. इसमें जर्दी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है. यह पोषण इसलिए जरूरी है कि चूजे को मिट्टी के भीतर 23 महीने तक पलना है.
ज्वालामुखी जैविक भट्टी की तरह काम करता है. फोटो: Pexels
जो ज्वालामुखी के पास नहीं रहते, वे बनाते हैं ‘जैविक भट्टी’
हर मेगापॉड को ज्वालामुखी नहीं मिलता. इसलिए कई प्रजातियां खुद गर्मी पैदा करती हैं. ऑस्ट्रेलियन ब्रशटर्की और मैलीफाउल जैसे पक्षी पत्तियों, टहनियों और रेत का बड़ा टीला बनाते हैं. टीले के भीतर पत्तियां सड़ती हैं और सड़ने की प्रक्रिया से गर्मी निकलती है, जो खाद के ढेर की तरह काम करती है. ये टीले कई मीटर चौड़े और करीब एक मीटर ऊंचे हो सकते हैं.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नर पक्षी इस टीले का “थर्मोस्टेट” बनाता है. वह चोंच या जीभ से टीले का तापमान जांचता है. तापमान ज्यादा हो तो वह ऊपर की मिट्टी हटा देता है, कम हो तो और पत्तियां या रेत डाल देता है. मैलीफाउल का नर तो महीनों इसी काम में लगा रहता है.
मेगापॉड के चूजे जन्म से ही बेहद सक्षम होते हैं. अंडे से निकलने के बाद उन्हें घंटों तक मिट्टी खोदकर ऊपर आना पड़ता है. सतह पर पहुंचते ही वे पूरी तरह पंखों वाले होते हैं और कुछ ही घंटों से लेकर एक दिन के भीतर उड़ भी सकते हैं. उन्हें मातापिता से न खाना मिलता है, न सुरक्षा, और मातापिता अक्सर उन्हें कभी देखते भी नहीं. पक्षियों की दुनिया में यह आत्मनिर्भरता बेजोड़ है.
मालेओ का अंडा करीब 240 ग्राम का होता है,
खतरे में हैं ये पक्षी
इन पक्षियों का तरीका ही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है. अंडे खुली जमीन में दबे रहते हैं, जहां इंसान और शिकारी जानवर उन्हें खोद सकते हैं. मालेओ के अंडे अपने स्वाद और आकार की वजह से स्थानीय लोगों में लोकप्रिय रहे हैं. जंगलों की कटाई, तटों पर बस्तियां और कुत्तेसूअर जैसे बाहर से आए शिकारी भी खतरा हैं. इसी वजह से मालेओ को अंतरराष्ट्रीय संरक्षण सूची में संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है. कई जगह अंडों को सुरक्षित हैचरी में ले जाकर चूजों को जंगल में छोड़ने के कार्यक्रम चलाए जाते हैं.