रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​ | अक्टूबर में भारत का तेल-गैस बिल 60% बढ़ा, रसोई गैस की खपत 12.3% घटी​ | गर्लफ्रेंड के बाप-भाई ने रची साजिश, मर्डर के लिए दी 10 लाख की सुपारी; बालाघाट के रियांस हत्याकांड में बड़ा खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BSP Candidates List: बसपा ने 9 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, आकाश आनंद ने अयोध्या से किया ऐलान​

: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा नेता आकाश आनंद ने मंच से इन प्रत्याशियों के नामों की […]

: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा नेता आकाश आनंद ने मंच से इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

बसपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों में अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या और बाराबंकी की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी ने बीकापुर से जीतेन्द्र सिंह बबलू, कटेहरी से मारुती मिश्रा और आलमपुर से केडी गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बसपा के घोषित 9 उम्मीदवारों की सूची

विधानसभा सीट

उम्मीदवार का नाम

बीकापुर

जीतेन्द्र सिंह बबलू

कटेहरी

मारुती मिश्रा

आलमपुर

केडी गौतम

अकबरपुर

मनोज कुमार वर्मा

जलालपुर

दयाराम राजभर

लम्भुआ

शैलेंद्र कुमार सिंह

सुल्तानपुर

इम्तियाज़ अहमद उर्फ भुट्टो

सदर

मधु लता वर्मा

बाराबंकी

मोहम्मद मुबासिर

चुनावी तैयारियों में जुटी बसपा

अयोध्या से उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। पार्टी अब इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी समीकरण साधने की दिशा में काम करेगी। आकाश आनंद द्वारा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY